नकली ग्राहक बना पुलिस का हथियार, ड्रग्स केस में एक्ट्रेस अंजू कृष्णा की गिरफ्तारी

वलसारवक्कम

साउथ फिल्मों में काम कर रहीं एक्ट्रेस अंजू कृष्णा और निर्देशक विंसी निवेथा समेत 8 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। खबर है कि इन्हें ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस अंजू के साथ 7 और लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं। वलसारवक्कम में गुरुवार को ये घटना घटी हुई, जिसमें असिस्टेंट डायरेक्टर विंसी निवेथा का भी नाम शामिल है।

दरअसल एंटी-नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट साउथ की टीम ने इस मामले में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया। टीओआई सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि उन्हें इनलोगों के पास से मेथम्फेटामाइन और गांजा बरामद हुआ है। पुलिस को इस बारे में सूचना मिली था और इसके बाद उनकी टीम ने उस इलाके की तलाशी शुरू की।

हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया
खबर है कि पुलिस ने खबर लगते ही इसमें तुरंत कार्रवाई की और सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया। कहा जा रहा है कि सभी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि ANIU साउथ टीम के इंस्पेक्टर जॉनी चेल्लाप्पा ने सबसे पहले नेसापक्कम के रहने वाले 33 साल के विग्नेशवरन नामक शख्स को पकड़ा। जब उन्होंने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे ये ड्रग्स 31 साल के वेंकटेश कुमार से मिली थी। उन्होंने बताया कि वेंकटेश पोरूर के पास कोवूर में रहता है।

पुलिस ने कार रोककर उसकी जांच की
इसके बाद पुलिस ने प्लान किया और फिर एक नकली ग्राहक को वेंकटेश कुमार से मिलने भेजा। जब उसकी कार वलसारवाक्कम की एक खास जगह के पास पहुंची तो पुलिस ने कार रोककर उसकी जांच की। फिर उन्होंने उसे कार के अंदर या आसपास मौजूद अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कार रुकवाई और सवार लोगों की तलाशी ली
कहा जा रहा है कि पुलिस ने कार रुकवाई और फिर उसमें सवार लोगों की तलाशी ली। इन लोगों के पास से अलग-अलग चीजें मिलीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनलोगों से उन्हें 6 ग्राम मेथम्फेटामाइन, 7 ग्राम ओजी गांजा, 15 ग्राम गांजा, एक स्मोकिंग बोंग, एक स्टाम्प और नौ मोबाइल फोन जब्त किए। इसके बाद उन्होंने जब्त की गई सभी वस्तुओं और गिरफ्तार लोगों को वलसारवाक्कम पुलिस के हवाले कर दिया। अगला कदम उन्हें मैजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश करना था। कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यानी पुलिस की जांच जारी रहने तक वे हिरासत में रहेंगे।

अंजू कृष्णा की फिल्में
एक्ट्रेस अंजू कृष्णा की बात करें तो उन्होंने ओम विजय द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म 'वेल्लिमालई' में काम किया है। उन्होंने कई मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। उनकी फिल्मों में 'आरो' और 'आकाशम कदन्न' जैसी फिल्में शामिल हैं।

admin

Related Posts

जब बैंगनी रंग की पैदा हुईं मालती: 765 ग्राम वजन और प्रियंका के 12 घंटे अस्पताल में : निक जोनस

लॉस एंजिल्स सिंगर निक जोनास ने बताया है कि जन्म के बाद उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा का वजन कम था और वह बहुत नाजुक थीं। जे शेट्टी पॉडकास्ट पर…

प्यार को मिला नया नाम: TV एक्ट्रेस येशा रूघानी ने डायरेक्टर से की सगाई, पहली बार दिखी मंगेतर की झलक

मुंबई 'मुस्कान', 'हीरो: गायब मोड ऑन', 'कभी कभी इत्तेफाक से' और 'रब से है दुआ' जैसे टीवी शो का हिस्सा रहीं टेलीविजन एक्ट्रेस येशा रूघानी ने सगाई कर ली है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार