गांव-गांव में बजट की जानकारी: भाजपा करेगी केंद्रीय बजट का प्रचार-प्रसार

भोपाल 

 केंद्रीय आम बजट को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश ने बड़ी रणनीति तैयार की है। इसके लिए 15 फरवरी तक मंडल से लेकर महानगरों तक बजट की खूबियों की जमकर ब्रांडिंग की जाएगी। बुद्धिजिवियों, जानकारों और जन सामान्य के बीच संवाद-चर्चा आयोजित की जाएगी।  पार्टी नेतृत्व का मानना है कि बजट में शामिल जनकल्याणकारी प्रावधानों की सही और स्पष्ट जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचना जरूरी है। इसी उद्देश्य से संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सभी जिलों में विशेष समितियों के गठन के निर्देश दिए हैं। ये समितियां न केवल केंद्रीय बजट बल्कि उसके बाद आने वाले प्रदेश सरकार के बजट के प्रचार की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। 

जिलों में गठित होंगी विशेष समितियां
निर्देशों के अनुसार प्रत्येक जिले में एक संयोजक और पांच सदस्यों वाली समिति बनाई जाएगी। समिति में आईटी विभाग और सोशल मीडिया टीम के एक-एक प्रतिनिधि को शामिल किया जाएगा, ताकि डिजिटल माध्यमों से भी प्रभावी प्रचार किया जा सके। प्रदेश और जिला स्तर पर समितियों की संरचना एक जैसी रखी जाएगी। प्रदेश स्तर की समिति बजट से जुड़ी पूरी तथ्यात्मक जानकारी संकलित करेगी। इसमें केंद्रीय संगठन से प्राप्त बिंदुओं के साथ-साथ मध्यप्रदेश से जुड़े बजट प्रावधानों को भी विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। यह सामग्री जिला अध्यक्षों के माध्यम से जिला समितियों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि स्थानीय स्तर पर सुनियोजित ढंग से प्रचार किया जा सके।

ग्राम पंचायत तक पहुंचेगी बजट की जानकारी
भाजपा का उद्देश्य है कि इस बार बजट की जानकारी केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रहे, बल्कि ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचे। खास तौर पर युवाओं के बीच यह संदेश दिया जाएगा कि बजट आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

बजट के बाद होंगी कार्यशालाएं
केंद्रीय बजट पेश होने के तुरंत बाद प्रदेश और जिला स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें पार्टी कार्यकर्ताओं, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों को बजट के प्रमुख बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही यह भी समझाया जाएगा कि जनता से संवाद करते समय किन विषयों को प्राथमिकता दी जाए। फरवरी माह के पहले पंद्रह दिनों में अधिक से अधिक लोगों तक बजट की जानकारी पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि संगठित और योजनाबद्ध प्रयासों से बजट का संदेश हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।

 

admin

Related Posts

पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती शमी ने की विस्तृत समीक्षा

भोपाल अपर मुख्‍य सचिव खाद्य श्रीमती रश्मि अरूण शमी ने बुधवार को वीडियो कॉन्‍फ्रेसिंग के माध्‍यम से जिलों के अतिरिक्‍त जिला दण्‍डाधिकारी, नगर निगम एवं नगर पालिका के अधिकारी तथा…

मंत्री विश्वास सारंग ने यूसीसी पर दी प्रतिक्रिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

भोपाल  समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में एकरूपता लाने के लिए एक समान कानून…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शुभमन गिल की वापसी, क्या हार का सिलसिला रोक पाएगी गुजरात टाइटन्स?

  • By admin
  • April 8, 2026
  • 0 views
शुभमन गिल की वापसी, क्या हार का सिलसिला रोक पाएगी गुजरात टाइटन्स?

टेनिस रैंकिंग, सहजा यमलापल्ली को पीछे छोड़ वैष्णवी ने हासिल किया टॉप स्थान

  • By admin
  • April 8, 2026
  • 1 views
टेनिस रैंकिंग, सहजा यमलापल्ली को पीछे छोड़ वैष्णवी ने हासिल किया टॉप स्थान

वर्ल्ड रिकॉर्ड, पलक और मुकेश की जोड़ी ने भारत को दिलाया स्वर्ण

  • By admin
  • April 8, 2026
  • 1 views
वर्ल्ड रिकॉर्ड, पलक और मुकेश की जोड़ी ने भारत को दिलाया स्वर्ण

मुक्केबाजी चैंपियनशिप, भारत के 8 मुक्केबाज फाइनल में, 4 को मिला कांस्य

  • By admin
  • April 8, 2026
  • 1 views
मुक्केबाजी चैंपियनशिप, भारत के 8 मुक्केबाज फाइनल में, 4 को मिला कांस्य

आईपीएल 2026 में आज दिल्ली और गुजरात की टक्कर, जीत की हैट्रिक पर डीसी की नजर, जीटी को पहली तलाश

  • By admin
  • April 8, 2026
  • 0 views
आईपीएल 2026 में आज दिल्ली और गुजरात की टक्कर, जीत की हैट्रिक पर डीसी की नजर, जीटी को पहली तलाश

15 साल के वैभव ने जीता दिल, यशस्वी बने प्लेयर ऑफ द मैच, राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची

  • By admin
  • April 8, 2026
  • 2 views
15 साल के वैभव ने जीता दिल, यशस्वी बने प्लेयर ऑफ द मैच, राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची