1 फरवरी 2026 से बदलेंगे नियम: ये 5 बदलाव आपको हैरान कर सकते हैं

भोपाल
फरवरी 2026 की शुरुआत आम लोगों के लिए बड़े बदलावों की सौगात लेकर आ रही है। आम बजट 2026 के साथ शुरू हो रहे इस महीने में रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जुड़े कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं। LPG सिलेंडर, FASTag, तंबाकू उत्पाद, बैंक छुट्टियां और ईंधन के दाम हर तरफ असर ही असर। आइए जानते हैं 1 फरवरी 2026 से लागू होने वाले 5 बड़े बदलाव, जो आपकी जेब और सुविधा दोनों को प्रभावित करेंगे।

1. तंबाकू पर टैक्स का तगड़ा झटका

पान मसाला और सिगरेट पीने वालों के लिए फरवरी की शुरुआत झटका साबित हो सकती है। सरकार ने GST क्षतिपूर्ति उपकर हटाकर नया उत्पाद शुल्क और उपकर लागू कर दिया है। अब GST के अलावा स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर भी लगेगा।

असर जनवरी से ही दिखने लगा है..

सिगरेट: ₹2 प्रति स्टिक महंगी

पान मसाला: ₹1 तक बढ़ोतरी

2. FASTag यूजर्स को बड़ी राहत

FASTag लेने की प्रक्रिया अब और आसान होने वाली है। NHAI ने कार, जीप और वैन के लिए FASTag KYC वेरिफिकेशन की अनिवार्यता खत्म करने का फैसला लिया है, जो 1 फरवरी 2026 से लागू होगा। मतलब: नया FASTag लेना अब झंझट-मुक्त।

3. फरवरी में ज्यादा बैंक छुट्टियां

फरवरी की शुरुआत ही बैंक हॉलिडे से होगी।
RBI की लिस्ट के मुताबिक, साप्ताहिक अवकाश और छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती समेत इस महीने करीब 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। ज़रूरी बैंकिंग काम पहले निपटा लें।

4. LPG सिलेंडर के नए दाम

हर महीने की तरह 1 फरवरी को LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी होंगी।

14 किलो घरेलू सिलेंडर पर सबकी नजर

जनवरी में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर ₹14.50 सस्ता हुआ था.  उम्मीद है फरवरी में घरेलू गैस की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है।

5. CNG, PNG और ATF के रेट में बदलाव

LPG के साथ-साथ CNG, PNG और ATF (एयर टर्बाइन फ्यूल) के नए रेट भी जारी होंगे।ATF सस्ता या महंगा होने का सीधा असर हवाई टिकटों पर पड़ेगा। जनवरी में ATF करीब 7% सस्ता हुआ था, फरवरी में भी उतार-चढ़ाव संभव है। फरवरी 2026 सिर्फ तारीख नहीं, बल्कि नियमों का टर्निंग पॉइंट है। कहीं राहत, कहीं महंगाई—इन बदलावों से हर घर प्रभावित होगा।

admin

Related Posts

रोजगार, प्रशिक्षण और करियर मार्गदर्शन को बढ़ावा देने श्रम एवं उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त पहल शुरू

भोपाल  मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग एवं श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को वल्लभ भवन स्थित कक्ष क्रमांक एफ-326 में “श्रम साथी कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यशाला में…

प्रदेश में मनाया जायेगा गंगा दशहरे का पर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में 25 और 26 मई को विभिन्न आयोजनों में होंगे शामिल

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गंगा दशहरा के अवसर पर 25 और 26 मई को उज्जैन में क्षिप्रा तट पर आयोजित परिक्रमा, चुनरी अर्पण, पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 1 views
WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा