हेनरी ने खोला गेम प्लान — ‘अभिषेक पर दबाव बनाना हमारे लिए सबसे अहम’

तिरुवनंतपुरम
अभिषेक शर्मा भले ही दुनिया भर के गेंदबाजों के लिए बुरे सपने की तरह हों, लेकिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी के पास इस भारतीय सलामी बल्लेबाज के लिए एक सरल रणनीति है, लगातार सटीक गेंदबाजी करके उन्हें दबाव में रखना। विशाखापत्तनम में चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हेनरी ने अभिषेक को गोल्डन डक (पहली गेंद पर आउट) कर दिया था, जिससे कीवी टीम को यह मैच 50 रन से जीतने में मदद मिली थी।

हेनरी ने यहां पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ‘‘पिछले दो वर्षों से वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्कि आईपीएल में भी गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना कर रहे हैं। मुझे लगता है कि हम उन पर किस तरह से दबाव बनाते हैं यह हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गेंदबाजी के नजरिए से यह चुनौतीपूर्ण है, लेकिन जब आप किसी ओवर में मिला-जुला प्रदर्शन करते हैं तो उसके बाद किस तरह से वापसी करते हैं और कैसे अपना प्रभाव डालते हैं यह महत्वपूर्ण होता है।’’

हेनरी ने कहा, ‘‘सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी सटीक गेंदबाजी करते हैं। आपको अपने काम में सटीक होना होगा और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करनी होगी।’’ हेनरी ने उम्मीद जताई कि भारत के खिलाफ इस श्रृंखला में खेलना आगामी टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए टी20 क्रिकेट आत्मविश्वास से जुड़ा मामला है। जब आप दबाव में हों तो आप कैसे वापसी करते हैं और बल्लेबाजों को किस तरह से चुनौती देते हैं, यह महत्वपूर्ण होता है। लगातार खेलते रहने से आप निरंतर सीखते रहते हैं और मुझे लगता है कि हमारे लिए इस श्रृंखला का यह महत्वपूर्ण पहलू है।’’

हेनरी ने कहा, ‘‘इस तरह के दबाव में आना कभी अच्छा नहीं लगता, लेकिन हम जानते थे कि दीर्घकालिक लक्ष्य विश्व कप की तैयारी करना था और जब टीमें इस तरह से शानदार प्रदर्शन कर रही हों तो आप उन पर दबाव कैसे डाल सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह से देखा जाए तो यह श्रृंखला हमारे लिए सकारात्मक रही है। हमारे खिलाड़ी आखिरी मैच में भी आत्मविश्वास बनाए रखें यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है।’’

admin

Related Posts

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा