टेनिस कोर्ट पर फिटनेस ट्रैकर का नया ट्रेंड: हाथ नहीं, अब अंडरवियर में पहनेंगे खिलाड़ी

टेनिस के सबसे बड़े टूर्नामेंट ऑस्टेलियन ओपन 2026 में एक बहुत ही अजीब मुद्दा विवाद का विषय बन गया है। बता दें कि विवाद किसी खिलाड़ी के व्यवहार को लेकर नहीं बल्कि हाथ में फिटनेस बैंड पहनने को लेकर है। दरअसल पिछले दिनों दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज और एरिना सबालेंका जैसे दिग्गजों को अंपायरों ने बीच मैच में अपना फिटनेस बैंड उतारने को कहा था। बता दें कि यह विवाद Whoop नाम की कंपनी के फिटनेस बैंड को लेकर हुआ है। इस कंपनी का फिटनेस बैंड खुद विराट कोहली भी पहनते हैं।

हालांकि अचानक यह फिटनेस बैंड ग्रैंड स्लैम के नियमों की भेंट चढ़ गया है। एक र‍िपोर्ट के अनुसार, अब Whoop ने खिलाड़ियों के लिए बैंड पहनने के लिए खास अंडरवियर लॉन्च किया है, ताकि किसी को उनका बैंड हाथों में दिखे नहीं।

क्यों हुआ विवाद?
बता दें कि ATP और WTA के अन्य टूर्नामेंट्स में टेनिस खिलाड़ी Whoop जैसे फिटनेस बैंड का इस्तेमाल आराम से करते आए हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलियन ओपन जैसे ग्रैंड स्लैम के नियम थोड़े अलग और सख्त हैं। X पर दावे किए गए हैं कि इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) ने दिसंबर 2025 में इस डिवाइस को टेनिस खेलते हुए पहनने की मंजूरी दी थी, फिर भी टूर्नामेंट अधिकारियों ने सुरक्षा और डेटा नियमों का हवाला देते हुए इसे कलाई पर पहनने से मना कर दिया। खिलाड़ियों के लिए काफी चौंकाने वाला मामला था क्योंकि खेल के दौरान अपनी परफॉर्मेंस से जुड़ा डेटा इक्ट्ठा करना खिलाड़ियों के लिए आम बात है।

अंडरवियर में लगेगा फिटनेस ट्रैकर
ऑस्टेलियन ओपन 2026 में हाथों में Whoop फिटनेस ट्रैकर पहनने को लेकर हुए विवाद के बाद कंपनी ने एक खास स्टाइल का अंडरवियर लॉन्च कर दिया है, ताकि खिलाड़ी अंडरवियर में ट्रैकर पहनकर खेल के दौरान अपना डेटा कलेक्ट कर सकें। बता दें कि WHOOP एक ऐसा फिटनेस ट्रैकर है जिसमें कोई डिस्प्ले नहीं होता और यह सिर्फ शरीर की रिकवरी और स्ट्र्रेन यानी कि तनाव को मापने के काम में लिया जाता है। इसका डिजाइन और ट्रैकिंग की सटीकता के चलते कई मशहूर खिलाड़ी इसका इस्तेमाल करते हैं। टेनिस स्टार्स के लिए हाथों में फिटनेस ट्रैकर पहनने की मनाही के बाद कंपनी ने 'WHOOP Body' कलेक्शन खिलाड़ियों को भेजी है। इस कलेक्शन में खास अंडरवियर भी शामिल है, जिसमें ट्रैकर फिट करने के लिए पॉकेट बनी होगी।

अब आगे क्या?
अंपायर्स द्वारा हाथों में बैंड पहनने से मना करने और कंपनी द्वारा बैंड को छिपा कर पहनने वाले कपड़े बनाने के बाद भी खिलाड़ियों के लिए खेल के दौरान डिवाइस का इस्तेमाल जोखिम भरा हो सकता है। दरअसल फिलहाल नियम यही है कि टेनिस खेलते समय खिलाड़ी के शरीर पर डेटा इक्ट्ठा करने वाला कोई डिवाइस नहीं हो सकता।

ऐसे में खिलाड़ी अगर अंडरवियर में भी डिवाइस पहनते हैं, तो इसे नियमों का उल्लंघन ही माना जाएगा। ऐसा करने पर खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना या पेनल्टी लग सकती है। अब जब तक अधिकारियों की ओर से बैंड के इस्तेमाल को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं आती, तब तक खिलाड़ियों को ऐसे डिवाइसेज से दूरी बना कर रखनी होगी।

admin

Related Posts

WhatsApp में अब ऑटोमेटिक ट्रांसलेशन, iOS पर टेस्टिंग से चैटिंग होगी और भी सरल

मुंबई  WhatsApp पर चैटिंग करना और भी आसान होने जा रहा है, जिसमें यूजर्स आसानी से दूसरी भाषा में बात करने वाले लोगों से चैट कर पाएंगे. इसके लिए ऑटोमेट्रिक…

इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका, स्टार प्लेयर टूर्नामेंट से बाहर

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका, स्टार प्लेयर टूर्नामेंट से बाहर