NCP में सियासी हलचल, अजित पवार के जाने से BJP की चिंता बढ़ी

मुंबई 

 महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जिसका डर था वही होता दिख रहा है. अजित पवार के निधन का अब उनकी पार्टी में साइड इफेक्ट दिखने लगा है. अजित पवार के जाते ही एनसीपी में दो फाड़ हो गया है. सूत्रों का कहना है कि अजित पवार की एनसीपी अब दो गुटों में बंट गई है. एक ग्रुप महायुति में साथ रहना चाहता है तो दूसरा शरद पवार के साथ जाना चाहते है. एनसीपी में इस बिखराव से भाजपा की टेंशन बढ़ गई है. अजित पवार गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हुए.

दरअसल, महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है. डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार यानी 28 जनवरी 2026 को बारामती में प्लेन क्रैश में निधन हो गया. अजित पवार के जाने के बाद उनकी एनसीपी गुट में खलबली मच गई है. सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार गुट अब दो हिस्सों में बंट गया है. एक ग्रुप महायुति (बीजेपी-शिवसेना) के साथ रहना चाहता है, जबकि दूसरा ग्रुप शरद पवार के साथ वापस जाना चाहता है. यही वो डर था जो कई लोगों को सता रहा था कि अजित पवार के बिना उनका गुट बिखर सकता है.

एनसीपी का होने वाला था मर्जर

सूत्रों का कहना है कि अजित पवार के निधन से पहले खबरें थीं कि शरद पवार गुट और अजित पावर गुट फरवरी की दूसरे हफ्ते में साथ आने का ऐलान कर सकता है. सूत्रों का कहना है कि साथ आने की तारीख भी तय हो चुकी थी. आठ फरवरी को एनसीपी का मर्जर होना था. यह खबर तब से शुरू हो चुकी थी, जब अजित पवार गुट और शरद पवार गुट ने पुणे और पिंपरी चिंचवड़ के म्युनिसिपल चुनाव साथ में लड़ा.

भाजपा की टेंशन क्यों बढ़ी?

सूत्रों का कहना है कि दोनों के साथ आने की पूरी तैयारियां भी हो चुकी थी. मगर अचानक अजित पवार के निधन के बाद सब कुछ एक बार फिर बिखर गया है. अब सवाल है कि आखिर भाजपा क्या चाहती है? सूत्रों का कहना है कि बीजेपी चाहती है कि अजित पवार गुट उनके यानी महायुति में बना रहे. क्योंकि भाजपा को लगता है कि अगर अजित पवार गुट महायुति से बाहर होता है तो एकनाथ शिंदे की शिवसेना का बल बढ़ जाएगा.

कौन होगा अजित वाली एनसीपी का चीफ?

बहरहाल, अजित पवार के निधन के बाद शरद पवार गुट को मौका मिला है. कई लोग मानते हैं कि अब दोनों गुटों का मर्जर हो सकता है, क्योंकि अजित पवार की आखिरी इच्छा यही थी. लेकिन फैसला आसान नहीं है. अभी तो यह तय होना है कि आखिर अजित पवार वाली एनसीपी का लीडर बनेगा? अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है. हालांकि, एनसीपी चीफ के लिए प्रफुल पटेल, सुनील तटकरे का भी नाम चल रहा है. फिलहाल, अजित पवार वाली एनसीपी में लीडरशिप वैक्यूम है, और पार्टी को जल्द फैसला लेना होगा.

admin

Related Posts

उद्धव ठाकरे की सीट पर कांग्रेस की नज़र, कैंडिडेट उतारने की संभावना; विपक्ष में तकरार

मुंबई  उद्धव ठाकरे ने इस बार विधान परिषद सदस्य न बनने का फैसला लिया है। उनके स्थान पर उद्धव सेना चाहती है कि अंबादास दानवे को सदन में भेजा जाए।…

‘ममता आराम करें’, सुवेंदु का दावा- बंगाल में BJP की 180 से अधिक सीटें आएंगी

कलकत्ता पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है. खबर लिखे जाने तक इस फेज की 142 सीटों पर करीब 90 फीसदी से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 1 views
264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

IPL 2026: 200 रन अब आसान! RCB की बैटिंग से कांपी लीग, अहमदाबाद में हाई-वोल्टेज मुकाबला

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 रन अब आसान! RCB की बैटिंग से कांपी लीग, अहमदाबाद में हाई-वोल्टेज मुकाबला

मुंबई की धमाकेदार बल्लेबाज़ी, हैदराबाद को जीत के लिए 244 रन बनाने की चुनौती

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
मुंबई की धमाकेदार बल्लेबाज़ी, हैदराबाद को जीत के लिए 244 रन बनाने की चुनौती

मुंबई इंडियंस का भावनात्मक इशारा: काली पट्टी में खेला मैच, सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
मुंबई इंडियंस का भावनात्मक इशारा: काली पट्टी में खेला मैच, सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

श्रीलंका क्रिकेट संकट: वित्तीय गड़बड़ियों और सरकारी दखल से बढ़ी अनिश्चितता

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
श्रीलंका क्रिकेट संकट: वित्तीय गड़बड़ियों और सरकारी दखल से बढ़ी अनिश्चितता