टेंशन छोड़िए, मुस्कान अपनाइए: ओशो के 5 मंत्र जो बदल देंगे आपकी लाइफ

ओशो ने अपने जीवन में व्यक्ति को खुश और टेंशन फ्री रहने के लिए कई गहरे और व्यावहारिक सबक दिए हैं। ओशो के सरल विचार व्यक्ति को मन के भीतर की शांति और आनंद खोजने में मदद करते हैं। ऐसे में अगर आप जीवन में खुद को तनाव और समस्याओं से घिरा हुआ देखते हैं तो ओशों के ये 7 सीक्रेट मंत्र आपको खुश, संतुष्ट और टेंशन फ्री रहने में मदद कर सकते हैं।

जीवन का आनंद लेते हुए वर्तमान में जिएं

ओशो के अनुसार व्यक्ति की खुशी का रहस्य उसके वर्तमान क्षण में छिपा हुआ है। अतीत की चिंता या भविष्य की योजना बनाने में समय बर्बाद करने की जगह वर्तमान समय को पूर्णता से जिएं। इसके लिए रोजना कुछ पल सिर्फ अपने लिए निकालें। जिसमें आप सिर्फ अपनी सांसों, आसपास की प्रकृति या छोटी-छोटी चीजों का आनंद ले सकें।

स्वयं को स्वीकार करें

ओशो का कहना है कि सच्ची खुशी तब मिलती है जब आप खुद को पूरी तरह स्वीकार करते हैं। अपनी कमियों, गलतियों और खूबियों को प्यार से अपनाएं। आप जैसे भी हैं, खुद से प्यार करें। अपनी आलोचना करना छोड़ें और खुद को स्वीकारना सीखें।

मेडिटेशन करें

ओशो के अनुसार, ध्यान मन को शांत करके हमारी आंतरिक खुशी से जोड़ता है। यह व्यक्ति को बाहरी परिस्थितियों पर निर्भरता से मुक्त करता है।रोजाना 10-15 मिनट के लिए शांत बैठें, अपनी सांसों पर ध्यान दें।

इच्छाओं का बोझ कम करें

ओशो कहते हैं कि अनंत इच्छाएं दुख का कारण बनती हैं। खुशी के लिए अपनी जरूरतों को सरल बनाएं। आपके पास जो है, उसमें संतुष्ट रहना सीखें। अपनी जरूरतों और ख्वाहिशों की एक लिस्ट बनाकर चेक करें कि आपके लिए वास्तव में क्या जरूरी है। अनावश्यक चीजों के लिए खुद को परेशान करना छोड़ दें।

खुद को अभिव्यक्त करें

ओशो कहते हैं कि रचनात्मकता और स्वतंत्र अभिव्यक्ति खुशी का स्रोत है। अपनी भावनाओं, विचारों और रचनात्मकता को दबाएं नहीं। जीवन में कोई एक शौक जरूर अपनाएं। ऐसा करते हुए अपनी भावनाओं को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करें।

admin

Related Posts

WhatsApp में अब ऑटोमेटिक ट्रांसलेशन, iOS पर टेस्टिंग से चैटिंग होगी और भी सरल

मुंबई  WhatsApp पर चैटिंग करना और भी आसान होने जा रहा है, जिसमें यूजर्स आसानी से दूसरी भाषा में बात करने वाले लोगों से चैट कर पाएंगे. इसके लिए ऑटोमेट्रिक…

इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 3 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय