डिजिटल मंच पर अहम निर्णय: छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

रायपुर.

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड

होमस्टे पॉलिसी के प्रभावी क्रियान्वयन, सब्सिडी प्रक्रिया और अतिरिक्त सुविधाओं पर केंद्रित महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक   विवेक आचार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सरगुजा और बस्तर संभाग के होमस्टे ओनर्स व टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स ने ऑनलाइन भाग लिया, जबकि छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष   विनोद अरोड़ा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

होमस्टे पॉलिसी पर विस्तृत प्रेजेंटेशन

बैठक में ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश के सरगुजा और बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से होमस्टे ओनर्स एवं टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स भी जुड़े। बैठक की शुरुआत होमस्टे पॉलिसी पर विस्तृत प्रेजेंटेशन के साथ की गई, जिसमें पॉलिसी के अंतर्गत आवश्यक दस्तावेजों, पात्रता मानदंडों तथा होमस्टे ओनर्स को प्रदान की जाने वाली सब्सिडी की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि सब्सिडी किस प्रकार और किन चरणों में दी जाएगी। होमस्टे ओनर्स को बताया गया कि सब्सिडी चरणबद्ध तरीके से प्रदान की जाएगी, जिसमें आवश्यक योग्यताओं पर जोर दिया गया। ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष   विनोद अरोड़ा ने ऋण संबंधी जानकारी साझा करते हुए बताया कि होमस्टे ओनर्स किस प्रकार ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं, ऋण की प्रक्रिया क्या होगी तथा किन शर्तों के अंतर्गत उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

क्लस्टर विकास की विशेष योजनाएं

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि होमस्टे को अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा यह प्रस्ताव रखा गया कि यदि किसी एक गांव में 10 से 12 होमस्टे एक क्लस्टर के रूप में विकसित किए जाते हैं, तो वहां सामुदायिक सहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्थानीय पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी।   विवेक आचार्य ने होमस्टे ओनर्स को नजदीकी टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर से पंजीकरण व जानकारी लेने की सलाह दी। इससे ओनर्स को व्यावहारिक सहायता मिलेगी। यह बैठक राज्य के होमस्टे पर्यटन को सशक्त बनाने और ग्रामीण विकास को गति देने वाली महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

admin

Related Posts

जंगल सफारी का मजा अब ज्यादा खर्चीला, नंदनवन जू की एंट्री फीस और बस किराया बढ़ा

रायपुर. नवा रायपुर के नंदनवन जू और जंगल सफारी में घूमना पर्यटकों के लिए अब महंगा हो सकता है. वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने जू के प्रवेश शुल्क, सफारी…

जहरीले तरीके से पकाए जा रहे थे फल, खाद्य विभाग की कार्रवाई में केला समेत कई फल जब्त

खैरागढ़. खैरागढ़ जिले में गर्मियों के मौसम में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाते ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। तीन दिनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ