एमपी पुलिस में बदलाव, भोपाल को मिला नया पुलिस कमिश्नर, 14 IPS अधिकारियों के तबादले

भोपाल 
 मध्य प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी हुई है। जनवरी के अंत में सरकार ने 14 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। भोपाल पुलिस कमिश्वर हरिनारायण चारी मिश्रा का भी ट्रांसफर हुआ है। अब 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय कुमार को भोपाल का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

SCRB के बने आईजी
भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र को SCRB का आईजी बनाया गया है। वहीं, वरिष्ठ IPS अधिकारी संजय कुमार को भोपाल का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। गृह विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी हो गई है। अब तमाम अधिकारी नए पदस्थापना वाली जगह पर जाकर अपना कार्यभार संभालेंगे।

इन अधिकारियों का हुआ है तबादला

इस तबादला सूची में कई अन्य वरिष्ठ IPS अधिकारियों के भी पद बदले गए हैं। 1992 बैच के पंकज कुमार अब तक विशेष पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल थे, उन्हें विशेष पुलिस महानिदेशक, CID पुलिस मुख्यालय भोपाल और विशेष पुलिस महानिदेशक, सतर्कता पुलिस मुख्यालय भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया है। 1994 बैच के अनंत कुमार सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से कार्यमुक्त हुए थे, उन्हें विशेष पुलिस महानिदेशक / प्रबंध संचालक म.प्र. पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन, भोपाल नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही 1995 बैच के के.पी. वेंकटेश्वर राव अब तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स पुलिस मुख्यालय भोपाल थे, उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसटीएफ / नक्सल ऑपरेशन (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया है। 1997 बैच के उमेश जोगा पुलिस महानिदेशक, उज्जैन जोन थे, उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक / परिवहन आयुक्त, म.प्र., ग्वालियर (परिवहन विभाग को सेवाएं सौंपते हुए) नियुक्त किया गया है।

वहीं, 1997 बैच के डी. श्रीनिवास वर्मा (IPS 1997) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल थे, उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स, पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसटीएफ, पुलिस मुख्यालय भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया है। 1998 बैच के विवेक शर्मा जो पुलिस महानिदेशक / परिवहन आयुक्त, म.प्र., ग्वालियर थे, उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भोपाल (परिवहन विभाग से सेवाएं वापस लेते हुए) नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे अनंत कुमार सिंह को स्पेशल डीजी एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन बनाया गया है।

वहीं, केपी वेंकटेश्वर राव, एडीजी नारकोटिक्स को एडीजी तकनीकी सेवाएं नियुक्त किया गया है और उन्हें एडीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

इन प्रशासनिक बदलावों को प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

1998 बैच के अनुराग यादव जो पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल थे, उन्हें संचालक, खेल एवं युवक कल्याण, म.प्र. बनाया गया है। 1999 बैच के राकेश गुप्ता जो संचालक, खेल एवं युवक कल्याण, म.प्र. थे, उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उज्जैन जोन, उज्जैन नियुक्त किया गया है।

admin

Related Posts

Autism Awareness: AIIMS भोपाल का अनूठा कदम, स्कूलों में लक्षण पहचानने की ट्रेनिंग शुरू

भोपाल एम्स भोपाल के शिशु रोग विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ऑटिज्म, बौद्धिक दिव्यांगता और सेरेब्रल पाल्सी जैसे न्यूरो-विकास संबंधी विकारों की समय पर पहचान और उनके उपचार पर…

इंसानियत जिंदा है: कुत्तों के हमले से हिरण को बचाकर बच्चों ने पेश की मिसाल

छतरपुर छतरपुर जिले के बाजना वन परिक्षेत्र के शाहगढ़ गांव में बुधवार सुबह एक जंगली हिरण भटककर रिहायशी इलाके में पहुंच गया। इस दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान