सांस्कृतिक सरोकारों को बढ़ावा: सीएम डॉ. यादव ने ‘गोदान’ का ट्रेलर लॉन्च किया

भोपाल .

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में गौमाता पर केंद्रित फिल्म 'गोदान' का ट्रेलर लाँच किया और फिल्म के पोस्टर का विमोचन किया। यह फिल्म आगामी 6 फरवरी को रिलीज होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे स्वयं जनप्रतिनिधियों के साथ फिल्म "गोदान" देखने जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे स्वयं बाल्यकाल से गोपालन और गोसेवा से जुड़े हैं। गौमाता न सिर्फ दूध देती है बल्कि वातावरण को सकारात्मक बनाए रखने का कार्य करती है। गो सेवा से जो संतोष प्राप्त होता है, उसकी तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि गौ माता का महत्व हमारी संस्कृति में आज से नहीं भगवान राम और कृष्ण के युग से सर्वोपरि रहा है। मध्यप्रदेश सरकार ने गौशालाओं के प्रबंधन, आधुनिक तकनीक का उपयोग कर बड़ी गौशालाओं के संचालन, गौवंश संरक्षण, गोपालकों को दूध के विक्रय पर समुचित लाभ दिलवाने की व्यवस्था की है। उच्च शिक्षा में पशुपालन से संबंधित पाठ्यक्रमों को समावेश कर युवाओं को भी प्रेरित किया जा रहा है। गौशालाओं को प्रति गाय आहार के लिए 20 रुपए के स्थान पर 40 रुपए प्रदान की जा रही है। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए बहुआयामी प्रयास किए जा रहे हैं, जिनमें राष्ट्रीय डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ अनुबंध, गोपालकों को प्रति लीटर 8 रुपए तक लाभ प्रदान करने और जबलपुर एवं ग्वालियर के दुग्ध संयंत्रों को नवीनीकृत करने के प्रयास शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामधेनू फिल्म प्रोडेक्शन और इसके निर्माता, निर्देशक  विनोद चौधरी सहित  अजीत प्रसाद महापात्र,  शान्तनु शुक्ला, डॉ. इन्द्रेश प्रताप सिंह, डॉ. मधुसूदन शर्मा,  वेदपाल झा को फिल्म निर्माण के लिए बधाई दी। इस अवसर पंचगव्य उत्पाद भी लांच किए गए।

admin

Related Posts

बागेश्वर महाराज का BJP पर हमला: UGC नियमों को लेकर सरकार पर उठा गंभीर सवाल

छतरपुर देश में जारी UGC विरोध के बीच, बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू एकता पर जोर देते हुए कहा कि “सरकार हिंदुओं को बाँटे नहीं,…

तकनीक और नवाचार का संगम: मैपकास्ट में AI उद्यमिता विकास पहल लॉन्च

भोपाल. मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित छह सप्ताह के उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ विज्ञान भवन, नेहरू नगर, भोपाल में किया गया। यह प्रशिक्षण विज्ञान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

  • By admin
  • January 28, 2026
  • 2 views
सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें

  • By admin
  • January 28, 2026
  • 1 views
आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें

PCB का विवादित फैसला: टी20 WC में काली पट्टी के साथ उतरेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी

  • By admin
  • January 28, 2026
  • 2 views
PCB का विवादित फैसला: टी20 WC में काली पट्टी के साथ उतरेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी

ढिलाई नहीं चलेगी! द्रविड़ बोले– एक गलती और खत्म हो सकता है वर्ल्ड कप का सफर

  • By admin
  • January 28, 2026
  • 2 views
ढिलाई नहीं चलेगी! द्रविड़ बोले– एक गलती और खत्म हो सकता है वर्ल्ड कप का सफर

ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान भिड़ंत: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ताकत की बड़ी परीक्षा

  • By admin
  • January 28, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान भिड़ंत: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ताकत की बड़ी परीक्षा

गेल से भी ज्यादा खतरनाक बने अभिषेक शर्मा? मोहम्मद कैफ ने बांधे तारीफों के पुल

  • By admin
  • January 28, 2026
  • 1 views
गेल से भी ज्यादा खतरनाक बने अभिषेक शर्मा? मोहम्मद कैफ ने बांधे तारीफों के पुल