ढिलाई नहीं चलेगी! द्रविड़ बोले– एक गलती और खत्म हो सकता है वर्ल्ड कप का सफर

नई दिल्ली
टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रही है। भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में उतरेगी। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता था।

पिछले 2 साल में भारतीय टीम काफी बदल चुकी है। हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ और कप्तान रहे रोहित शर्मा, विराट कोहली, और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। गौतम गंभीर की कोचिंग और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अपने खिताब की रक्षा करने विश्व कप में उतरेगी। पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने विश्व कप से पहले भारतीय टीम के लिए खास संदेश दिया है।

एक निजी कार्यक्रम में राहुल द्रविड़ ने कहा कि विश्व कप में हम फेवरेट के तौर पर उतरेंगे और सेमीफाइनल तक जरूर पहुंचेंगे, लेकिन मेरा अपना अनुभव ये कहता है कि मैच में कौन सी टीम बेहतर खेलती है इसपर काफी कुछ निर्भर करेगा। कोई अच्छी पारी खेलकर आपको परेशान कर सकता है। टीम इंडिया कितनी भी मजबूत क्यों न हो, एक खराब दिन सबकुछ बिगाड़ सकता है। एक खराब दिन आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकता है।

राहुल द्रविड़ के इस बयान का अर्थ भारतीय टीम का हर सदस्य और हर भारतीय क्रिकेट फैन अच्छी तरह समझता है। वनडे विश्व कप 2003 में पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेलने के बाद टीम इंडिया फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। राहुल द्रविड़ ने उस विश्व कप में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी। ठीक 20 साल बाद 2023 में भी ऐसा ही हुआ था। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया पूरे विश्व कप में अजेय रही। माना जा रहा था कि भारतीय टीम ही चैंपियन बनेगी, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से एक बार फिर हमें हार का सामना करना पड़ा। राहुल द्रविड़ इस टीम के हेड कोच थे। राहुल ने इन्हीं अनुभवों के आधार पर कहा है कि एक खराब दिन हमारी सारी उम्मीदों और सपनों को तोड़ सकता है। इसलिए हमें हमेशा सावधान रहना होगा।

भारतीय टीम टी20 फॉर्मेट में प्रचंड फॉर्म में चल रही है। भारत और श्रीलंका में विश्व कप का आयोजन और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया को फेवरेट माना जा रहा है। अगर भारतीय टीम टी20 विश्व कप जीतने में कामयाब रहती है, तो लगातार दो टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनेगी, साथ ही कुल 3 विश्व कप खिताब के साथ सर्वाधिक टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम बन जाएगी। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में 2007 में खेला गया टी20 विश्व कप का पहला संस्करण जीता था।

 

admin

Related Posts

सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बुधवार को जारी लेटेस्ट ICC T20I रैंकिंग में टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में वापस आ गए हैं। वह पांच पायदान…

आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें

विशाखापट्टनम आज विशाखापट्टनम में भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 216 रनों का टारगेट रखा है। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

  • By admin
  • January 28, 2026
  • 2 views
सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें

  • By admin
  • January 28, 2026
  • 1 views
आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें

PCB का विवादित फैसला: टी20 WC में काली पट्टी के साथ उतरेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी

  • By admin
  • January 28, 2026
  • 1 views
PCB का विवादित फैसला: टी20 WC में काली पट्टी के साथ उतरेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी

ढिलाई नहीं चलेगी! द्रविड़ बोले– एक गलती और खत्म हो सकता है वर्ल्ड कप का सफर

  • By admin
  • January 28, 2026
  • 2 views
ढिलाई नहीं चलेगी! द्रविड़ बोले– एक गलती और खत्म हो सकता है वर्ल्ड कप का सफर

ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान भिड़ंत: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ताकत की बड़ी परीक्षा

  • By admin
  • January 28, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान भिड़ंत: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ताकत की बड़ी परीक्षा

गेल से भी ज्यादा खतरनाक बने अभिषेक शर्मा? मोहम्मद कैफ ने बांधे तारीफों के पुल

  • By admin
  • January 28, 2026
  • 1 views
गेल से भी ज्यादा खतरनाक बने अभिषेक शर्मा? मोहम्मद कैफ ने बांधे तारीफों के पुल