गेल से भी ज्यादा खतरनाक बने अभिषेक शर्मा? मोहम्मद कैफ ने बांधे तारीफों के पुल

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल से आगे निकल चुके हैं।

अपने यूट्यूब चैनल पर मोहम्मद कैफ ने कहा, “आमतौर पर, जो खिलाड़ी उनकी तरह खेलते हैं, वे कंसिस्टेंट नहीं होते। मैंने ऐसे कई बड़े नाम वाले खिलाड़ी देखे हैं। क्रिस गेल, जो पहले इसी तरह खेलते थे, हमेशा बड़े शॉट लगाने की कोशिश करते थे। अभिषेक ने उस टेम्पलेट को एक कदम और आगे बढ़ाया है। वे गेल से भी आगे निकल गए हैं। उन्हें अपनी आंखें सेटल करने की जरूरत नहीं है, वे सीधे अटैक करते हैं। इसलिए आप उनकी जितनी तारीफ करें कम है।”

कैफ ने कहा, “इस तरह के बल्लेबाज नियमित तौर पर रन नहीं बना पाते। एक अच्छी पारी के बाद कुछ असफलताएं देखने को मिलती हैं, लेकिन अभिषेक का अंदाज देखिए। वह हर मैच में खुद को साबित करते हैं। अगर वह 12-14 गेंद भी खेलते हैं, तो 60-70 रन बनाते हैं। यह उन्हें मैच-विनर बनाता है। अगर अभिषेक फॉर्म में हैं, तो भारत की जीत लगभग तय है।”

पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि 25 साल के इस खिलाड़ी ने 36 टी20 मैचों की 35 पारियों में 1,267 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं। अभिषेक का रिकॉर्ड बताता है कि भारत को एक विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मिल गया है।

अभिषेक शर्मा ने अपने डेब्यू के बाद से ही विस्फोटक और बेखौफ बल्लेबाजी से जहां विपक्षी गेंदबाजों में दहशत पैदा की है, वहीं दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 टी20 मैचों की सीरीज के शुरुआती 3 मैचों में वह 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। पहले टी20 में अभिषेक ने 35 गेंदों पर 8 छक्के और 5 चौकों की मदद से 84 रन बनाए थे। वहीं तीसरे टी20 में वह 20 गेंद पर 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 68 रन बनाकर नाबाद रहे थे। तीसरे टी20 में अभिषेक ने 14 गेंद पर अर्धशतक लगाया था। अभिषेक शर्मा अगर टी20 विश्व कप में इसी अंदाज से खेले तो भारतीय टीम के चैंपियन बनने की संभावना और मजबूत हो सकती है।

admin

Related Posts

PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

मुल्लापुर, न्यू चंडीगढ़  IPL 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 223 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह और मार्कस…

वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। MI ने इस संस्करण अब तक 7 मुकाबले खेले हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर