अयोध्या सीट को लेकर घमासान: बृजभूषण का दावा– मुझे हटाने की चली साजिश, कटियार को बताया असली दावेदार

गोंडा
कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह बात एक चैनल से बातचीत के दौरान कही। पूर्व सांसद ने कहा कि उनके साथ 2023-24 में षड्यंत्र हुआ, इसलिए उन्होंने कहा था कि वह लोकसभा जाएंगे।
 
भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को संकेत दिया था कि वह 2029 का लोकसभा चुनाव अयोध्या सीट से लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला सही समय पर लिया जाएगा। लेकिन वह किसी भी तरह लोकसभा जरूर जाएंगे। उनका ये बयान सुर्खियों में आने के बाद एक बार फिर सियासी हलचल बढ़ गई। इसे ही लेकर उन्होंने एक मीडिया चैनल से बात की और कहा, ‘आज फिर बोल रहा हूं कि मैं लोकसभा का चुनाव 2029 में लड़ूंगा। सीट पार्टी तय करेगी कि मुझे कहां से लड़ना है। मुझे एक बार लोकसभा जाना है, चाहे जैसे जाऊं।’

पूर्व सांसद ने एक बार फिर अलग-अलग वर्ग के विधायकों व सांसदों की बैठक का समर्थन किया और कहा कि मुझे इसमें कुछ गलत नहीं दिखता। उन्होंने कहा कि पंकज चौधरी से मेरे पुराने संबंध हैं। 1991 में वह दोनों एक साथ चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी को फायदा होगा।

बृजभूषण शरण ने राष्ट्रकथा कार्यक्रम का भी जिक्र किया, जिसे सबको जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया और जिसमें सभी का सहयोग लिया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों पर भी टिप्पणी की और कहा कि जब तक पूरी जानकारी नहीं मिलती, तब तक इस पर बोलना उचित नहीं है। इसके अलावा, उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ अपने संबंधों को बेहतर बताया।

पहले भी चुनाव लड़ने का कर चुके हैं जिक्र
इससे पहले भी बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह 2029 का चुनाव जरूर लड़ेंगे। दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकती है। उन्होंने कहा था, ‘भाजपा से मेरा बेटा विधायक है, एक बेटा सांसद है, भतीजा ब्लॉक प्रमुख है। पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है। हमारी विचारधारा भारतीय जनता पार्टी की है।’

 

admin

Related Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल, कांग्रेस की बढ़त मामूली; BJP ने तेज की जोड़तोड़ राजनीति

भोपाल कांग्रेस मध्यप्रदेश से राज्यसभा की अपनी एक सीट बचाने की जद्दोजहद में लगी हुई है। वर्तमान सांसद दिग्विजय सिंह के दोबारा राज्यसभा जाने से इंकार करने के बाद से…

BJP में राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर हलचल तेज, गोपनीय तरीके से भेजे जाएंगे नाम दिल्ली

भोपाल  केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी कर मध्यप्रदेश की तीन सीटों में होने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। प्रदेश में तीन सदस्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी