गेंद से बरपाया था कहर, अब बोला— शरीर जवाब दे गया… ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज का रिटायरमेंट ऐलान

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया की टीम के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने महज 34 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। केन रिचर्डसन टी20 विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा रहे हैं। 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप जीता था और टीम में केन रिचर्डसन भी शामिल थे। केन रिचर्डसन ने 61 इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले हैं, जिनमें 25 वनडे इंटरनेशनल और 36 T20 इंटरनेशनल मैच शामिल हैं।
 
केन रिचर्डसन ने 2008-09 के सीजन में लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू किया था और 2013 में उनको ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली बार वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला। रिचर्डसन का बिग बैश लीग यानी बीबीएल करियर भी शानदार रहा है। वह उन कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों में से शामिल हैं जो टूर्नामेंट का हर एक एडिशन खेले हैं। उन्होंने 2017-18 में मेलबर्न रेनेगेड्स में जाने से पहले एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ छह सीजन खेले। 2025-26 एडिशन वह सिडनी सिक्सर्स के लिए खेले, लेकिन इससे पहले आठ सीजन तक उन्होंने मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए बीबीएल खेला।

रिचर्डसन के नाम 142 विकेट बीबीएल में हैं और वह इस कॉम्पिटिशन के पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। रिचर्डसन ने रिटायरमेंट को लेकर दिए बयान में कहा, “2009 में डेब्यू करने से लेकर अब तक, मुझे लगता है कि मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया है और अब अपनी जिंदगी के इतने मज़ेदार हिस्से को खत्म करने का यह सही समय है।” एक तरह से उन्होंने कहा है कि उम्र उनकी भले ही 34 है, लेकिन उनका शरीर साथ नहीं दे रहा है। एक तेज गेंदबाज के लिए इस उम्र में गेंदबाजी करना कठिन है।

उन्होंने आगे अपने पोस्ट में लिखा, "मैं खुशकिस्मत रहा हूं कि मुझे अपने देश के साथ-साथ दुनिया भर की कई फ्रेंचाइजी टीमों और ऑस्ट्रेलिया में भी खेलने का मौका मिला। मैंने इस मौके को कभी हल्के में नहीं लिया और मुझे उम्मीद है कि देखने वाले लोग जानते होंगे कि जब मैं डार्विन में बच्चा था, तब से ही मैंने क्रिकेटर बनने का सपना देखा था।" उन्होंने अपने फैंस, वाइफ और बच्चे समेत स्पॉन्सर्स को धन्यवाद कहा, जो उनके करियर में बड़ा सपोर्ट थे।

admin

Related Posts

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

 दिल्ली बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी गई है. भारत की जियोस्टार (JioStar) ने बांग्लादेश में अपने आईपीएल प्रसारण समझौते को समाप्त…

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

नई दिल्ली  मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में पिछले 13 सालों से चले आ रहे अपने पहले मैच को हारने के तिलिस्म को तोड़ दिया है। आईपीएल 2026 के अपने पहले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन