डरी हुई लीडरशिप का नतीजा? राहुल पर पूनावाला का वार— कांग्रेस कर रही अपने लोगों का अपमान

नई दिल्ली
कांग्रेस नेता शशि थरूर के अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की बैठक में शामिल नहीं होने पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस एक बार फिर 'टुकड़े-टुकड़े' मोड में है। वह अपने ही नेता को दरकिनार और अपमानित कर रही है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, अभी पब्लिक में जो चल रहा है, वह डॉ. शशि थरूर बनाम केरल कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी है। यह हैरानी की बात नहीं है।

हमने पहले भी ऐसी ही स्थितियां देखी हैं, राहुल गांधी बनाम प्रियंका गांधी, डीके शिवकुमार बनाम सिद्धारमैया, गहलोत बनाम पायलट, सुक्खू बनाम प्रतिभा सिंह और कांग्रेस बनाम कांग्रेस।" शहजाद पूनावाला ने कहा, "राहुल गांधी को जनता पहले ही नकार चुकी है, लेकिन यह साफ है कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता खुद उन्हें नेता के तौर पर स्वीकार नहीं करते। इसका हालिया उदाहरण शकील अहमद हैं। शकील अहमद ने बताया कि राहुल गांधी असुरक्षित और नासमझ नेता हैं। वह असुरक्षा की भावना से काम करते हैं।"

शहजाद पूनावाला ने कहा, "शकील अहमद, जो मंत्री भी रह चुके हैं, उन्होंने कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी कितने इनसिक्योर नेता हैं। राहुल गांधी एक मजबूत कांग्रेस तो चाहते हैं, लेकिन मजबूत कांग्रेसी नहीं चाहते।" कांग्रेस पार्टी पूरी दुनिया के सामने यह दावा करती है कि वह लोकतांत्रिक है, लेकिन वह न तो संविधान का और न ही पार्टी के अंदर लोकतंत्र का पालन करती है।"

भाजपा नेता ने कहा कि शकील अहमद ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को संविधान की कोई परवाह नहीं है और उन्होंने एसआईआर का मुद्दा उठाया, लेकिन जमीन पर उसमें कोई दम या सच्चाई नहीं थी। एक बात साफ है कि कांग्रेस को बर्बाद करने में राहुल गांधी का सबसे बड़ा हाथ है और यह सिर्फ शकील अहमद की राय नहीं है, बल्कि हर कांग्रेस नेता की यही भावना है।

admin

Related Posts

PM मोदी पर टिप्पणी के बाद विवादों में अजय राय, सफाई देकर कही ये बात

महोबा/वाराणसी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने महोबा दौरे पर एक गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद जब वह वापस जाने के लिए अपनी…

NDA विस्तार की रणनीति पर हलचल, स्टालिन की एंट्री को लेकर चर्चाओं का दौर गर्म

चेन्नई तमिलनाडु की सत्ता से द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) बाहर हो चुकी है और टीवीके प्रमुख थलपति विजय मुख्यमंत्री हैं. सत्ता के बदलने के साथ ही चेन्नई से लेकर दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा