ICC पर फिर भड़के शाहिद अफरीदी, बोले—बांग्लादेश को मिलना चाहिए सम्मान; भारत का भी किया जिक्र

नई दिल्ली
बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का सबसे ज्यादा दुख पाकिस्तान को हो रहा है। बांग्लादेश सुरक्षा कारणों की हवाला देते हुए भारत में आगामी टी20 वर्ल्ड कप के मैच नहीं खेलाना चाहता था, उन्होंने आईसीसी से अपने मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी। पाकिस्तान इस मामले में पूरी तरह बांग्लादेश के सपोर्ट में था। पाकिस्तान की ओर से आईसीसी को धमकी भी गई थी कि अगर बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किया जाता है तो वह भी अपना नाम टी20 वर्ल्ड कप से वापस ले सकते हैं। अब आईसीसी ने तो अपना फैसला सुना दिया है, जिससे पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ी आग बबूला हो गए हैं। इनमें से एक पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी हैं, जिन्होंने भारत का नाम लेते हुए आईसीसी पर हमला बोला है।
 
शाहिद अफरीदी का कहना है कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में जब भारत ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए जब पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था तो आईसीसी ने भारत के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित करवाए थे, मगर बांग्लादेश के मामले में आईसीसी वही समझ दिखाने के लिए तैयार नहीं है।

शाहिद अफरीदी ने X पर लिखा, "एक पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर के तौर पर, जिसने बांग्लादेश और ICC इवेंट्स में खेला है, मैं ICC की इस गैर-बराबरी से बहुत निराश हूं। उसने 2025 में पाकिस्तान का दौरा न करने के लिए भारत की सुरक्षा चिंताओं को मान लिया, लेकिन ऐसा लगता है कि वह बांग्लादेश के मामले में वही समझ दिखाने को तैयार नहीं है।"

अफरीदी ने इस बात पर जोर दिया कि ICC को टीमों की परवाह किए बिना, अपने नियमों को एक जैसा लागू करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, "एक जैसा व्यवहार और निष्पक्षता ग्लोबल क्रिकेट गवर्नेंस की नींव हैं। बांग्लादेश के खिलाड़ियों और उसके लाखों फैंस सम्मान के हकदार हैं – न कि दोहरे मापदंड के। ICC को रिश्ते बनाने चाहिए, न कि उन्हें खराब करना चाहिए।"

admin

Related Posts

भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

कोलंबो कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को खेले गए भारत-पाकिस्तान महामुकाबले ने न केवल मैदान पर टीम इंडिया का दबदबा साबित किया, बल्कि डिजिटल दुनिया में भी…

ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

लीविन (फ्रांस) ब्रिटेन की ओलंपिक चैंपियन कीली हॉजकिंसन ने महिलाओं की 800 मीटर स्पर्धा में नया विश्व इंडोर रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया।  वर्ल्ड एथलेटिक्स के अनुसार उन्होंने गुरुवार को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 0 views
भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला