गोली कैसे चली, किसकी थी चूक? गोहिल परिवार के भतीजे-बहू की दर्दनाक मौत की अंदरूनी कहानी

अहमदाबाद
गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार रात कांग्रेस के बड़े नेता और सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे और बहू की गोली लगने से मौत की खबर ने सबको चौंका दिया। दो महीने पहले ही शादी करने वाले एक बड़े अफसर ने क्यों अपनी पत्नी को गोली मारकर खुदकुशी कर ली? इसको लेकर अटकलों का दौर तेज है। पत्नी की मौत के बाद अपनी कनपटी में गोली मारने वाले यशराज की मां ने दावा किया है कि गलती से गोली चली थी जिसमें बहू की मौत हो गई और दुख में बेटे ने भी अपनी जान दे दी। उन्होंने दोनों के बीच झगड़े या तनाव की बात से इनकार किया है। हालांकि, पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
 
घटना अहमदाबाद के जज बंगला रोड पर एनआरआई टावर में पांचवें मंजिल पर हुई। गुजरात मैरीटाइम बोर्ड में क्लास-वन ऑफिसर यशराज सिंह गोहिल की इसी साल 30 नवंबर को राजेश्वरी के साथ शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार रात दोनों रिश्तेदार के घर खाना खाकर लौटे थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यशराज की मां ने बताया है कि लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से फायर हो गया जो राजेश्वरी को लगी। इसके कुछ देर बाद 35 साल के यशराज ने भी अपनी कनपटी में गोली मार ली और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना उस रात साढ़े 10 से 12 बजे के बीच हुई।

यशराज की मां ने पुलिस को क्या बताया
यशराज सिंह की मां देव्यानीबा ने कहा, 'दोनों एक रिश्तेदार के घर डिनर के बाद साढ़े 10 बजे घर लौटे थे। दोनों बेडरूम में थे। इस दौरान यशराज के लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से एक गोली फायर हो गई जो राजेश्वरी के सिर में लग गई। बेटे ने तुरंत मेरे कमरे में आकर बताया कि क्या हो गया है। उसने कहा कि तुरंत एंबुलेंस को बुलाना होगा। मैं कमरे में गई तो राजेश्वरी बिस्तर पर अचेत पड़ी थी और खून बह रहा था।' पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक यशराज सिंह ने 11.42 पर 108 इमरजेंसी नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस बुलाई। कुछ ही देर में पहुंची टीम ने राजेश्वरी को मृत घोषित किया। देव्यानीबा के मुताबिक, राजेश्वरी की मौत से यशराज को गहरा आघात लगा। पत्नी की मौत की बात सुनकर वह एक दूसरे कमरे में चला गया और अपने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार
देव्यानीबा और एंबुलेंस स्टाफ दूसरे कमरे में पहुंचे तो वहां यशराजसिंह खून से सना था। उसे भी मौके पर मृत घोषित किया गया। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया। मौके पर जाकर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हर एंगल से मामले की तहकीकात की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस और भी एंगल से कर रही जांच
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसीपी ब्रह्मभट ने कहा, 'हमने मृतक की मां का बयान दर्ज किया है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि गलती से फायरिंग के बाद खुदकुशी का मामला है। चूंकि घटना घर की चार दीवारी के भीतर हुई, सभी एंगल से जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि गोली गलती से चली थी या जानबूझकर चलाई गई थी।' किसी विवाद की बात से इनकार करते हुए कांग्रेस के मीडिया संयोजक मनीष दोशी ने कहा कि कपल विदेश घूमने जाने की तैयारी में था और गुरुवार को उनका पासपोर्ट ऑफिस में अपॉइंटमेंट था।

admin

Related Posts

ईरान से पलायन तेज: हजारों बेघर, 32 हजार लोग अफगानिस्तान पहुंचे – संयुक्त राष्ट्र का खुलासा

नई दिल्ली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ने रविवार को बताया कि ईरान में बिगड़ते हालात की वजह से बड़ी संख्या में लोग अपना घर छोड़ कर…

होर्मुज में जहाजों की तैनाती पर अमेरिका की पहल, साउथ कोरिया ने दिया यह जवाब

सोल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहयोगी देशों पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए संयुक्त प्रयास का दबाव बना रहे हैं। जिन देशों का ट्रंप ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान