लालगढ़ से डिब्रूगढ़ तक 9 राज्यों से गुजरती है ट्रेन, 3100 किमी प्रतिदिन चलती है अवध असम एक्सप्रेस

जयपुर/लालगढ़.

भारतीय रेलवे कमाल है। भारतीय रेलवे की अनोखी ट्रेन की एक रोचक बात जानकार आप हैरान रह जाएंगे। यह अनोखी ट्रेन एक नाम, एक नम्बर से देश में एक साथ 3 जगह नजर आती है। भारतीय रेलवे की यह अजूबा ट्रेन कुल 88 स्टेशनों और 9 राज्यों की दूरी तय करती हुई अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचती है।

इस ट्रेन का नाम जानने के लिए आप में उत्सुकता जग गई होगी। जीहां, यह अवध असम एक्सप्रेस (15909/15910) ट्रेन है। यह ट्रेन राजस्थान के लालगढ़ से चलकर असम के डिब्रूगढ़ तक जाती है। करीब 3100 किमी से अधिक के सफर यह ट्रेन 9 राज्यों से गुजरती है। साथ कुल 88 स्टेशनों पर रुकती है। इस लम्बी दूरी को एकतरफा तय करने में करीब 4 दिन का वक्त लगता है। लेकिन जानकर ताज्जुब होगा कि यह ट्रेन प्रतिदिन चलती है। तो आप सोच में पड़ गए होंगे ऐसा कैसे संभव हो सकता है। अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन की खास बात यह है कि यह ट्रेन प्रतिदिन चलती है।

अवध असम एक्सप्रेस : एक ही नम्बर एक ही नाम
अब रेलवे की अनोखी व्यवस्था के राज का पर्दाफाश होता है। तो बता दें कि एक रुट पर करीब तीन अवध असम एक्सप्रेस चलती हैं। एक ही नम्बर एक ही नाम की यह ट्रेन अपने एकतरफ रुट पर अलग-अलग राज्य में अलग-अलग स्थान पर दिखाई देती है। रेलवे के अनुसार लालगढ़ से रोजाना एक अवध असम एक्सप्रेस चलती है। वहीं दूसरी तरफ डिब्रूगढ़ से हर दिन एक अवध असम एक्सप्रेस रवाना होती है। इस प्रकार तीन अलग-अलग ट्रेनें हैं। यानि कुल छह ट्रेनें हैं और एक ट्रेन रिजर्व में रखी जाती है। जिसे किसी जरूरत के वक्त चलाया जाता है।

9 राज्यों से गुजरती है अवध असम एक्सप्रेस
अवध असम एक्सप्रेस जिन राज्यों से गुजरती है, उनके नाम में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, नागालैंड और असम शामिल है। इस ट्रेन के 88 स्टॉपेज है। इनमें 'हॉल्ट टाइम' कहीं 2 मिनट तो कहीं 5 मिनट है। अगर सिर्फ 'हॉल्ट टाइम' को जोड़ लें तो कुल समय करीब 5 घंटे होता है। यानि इतना समय तो वह रेलवे स्टेशनों पर खड़ी रहती है। 

admin

Related Posts

सेहत के लिए फायदेमंद होगा ऊंटनी के दूध का पनीर, बीकानेर के वैज्ञानिकों ने किया तैयार

बीकानेर रेगिस्तान की पहचान माने जाने वाले ऊंट अब केवल परिवहन या दूध उत्पादन तक सीमित नहीं रहेंगे. बीकानेर स्थित राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र (एनआरसीसी) के वैज्ञानिकों ने ऊंटनी के…

बॉर्डर सुरक्षा पर अमित शाह का सख्त संदेश, BSF से कहा- 50KM दायरे की सुरक्षा भी आपकी जिम्मेदारी

बीकानेर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीकानेर के दौरे पर हैं. उन्होंने मंगलवार को बीकानेर के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया. उन्होंने बीएसएफ के जवानों से बातचीत में कहा कि बीएसएफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 4 views
RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला