हफ्ते में तीन दिन दोनों पत्नियों के बीच बंटे, रविवार को ‘साप्ताहिक अवकाश’: पंचायत का अजीब फैसला

सैदनगर 

यूपी के रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र में दो पत्नियों के बीच पति के बंटवारे का एक बेहद ही दिलचस्प मामला सामने आया है। आए दिन होने वाले झगड़े से परेशान पति के लिए पंचायत ने अनोखा समझौता कराया। अब पति सप्ताह में तीन-तीन दिन दोनों पत्नियों के पास रहेगा, जबकि रविवार का दिन पति के लिए सुरक्षित रखा गया है, जिस दिन वह दोनों से दूर एकांत में रहेगा। पंचायत का यह अनूठा फैसला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामला नगलिया आकिल गांव का है। यहां मुस्लिम समुदाय के एक युवक की दो पत्नियां हैं। पहली अरेंज मैरिज से और दूसरी लव मैरिज से। दोनों ही पत्नियां पति को अपने पास रखने की जिद पर अड़ी रहती थीं, जिसके कारण घर में आए दिन लड़ाई होती थी। विवाद जब पुलिस तक पहुँचा, तो मामला सुलझाने की जिम्मेदारी गांव की पंचायत को सौंपी गई। पंचायत ने दोनों पक्षों और पति की बात सुनने के बाद बीच का रास्ता निकालते हुए दिनों का बंटवारा कर दिया।

पंचायत के फैसले के मुताबिक, पति सप्ताह के शुरुआती तीन दिन (सोमवार, मंगलवार और बुधवार) पहली पत्नी के साथ बिताएगा। वहीं, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन दूसरी पत्नी के नाम रहेगा। रविवार के दिन पति को 'साप्ताहिक अवकाश' की तर्ज पर दोनों से दूर एकांत में रहने की छूट दी गई है। पंचों ने विशेष परिस्थितियों में एक दिन आगे-पीछे करने की भी गुंजाइश रखी है। इस लिखित समझौते पर पति और दोनों पत्नियों के हस्ताक्षर कराए गए हैं, ताकि भविष्य में फिर से क्लेश न हो।
पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले

ऐसा ही एक मामला पिछले साल फरवरी में बिहार के पूर्णिया से सामने आया था। वहां एक शख्स ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर ही दो शादियां कर ली थीं। हंगामा होने के बाद पति का बंटवारा कर दिया गया था। वह बंटवारा भी एक हफ्ते में आने वाले सात दिनों के आधार पर किया गया था। खास बात यह थी कि बंटवारे में एक दिन पति की छुट्टी भी तय की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला सबसे पहले पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा था। पहली पत्नी ने पुलिस से अपने पति की शिकायत की थी। परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने कहा कि इस मामले में युवक को अब जेल जाना होगा। इसके बाद दोनों पत्नियों में झगड़ा शुरू हो गया। इस झगड़े के निपटारे में यह तय हुआ था कि पति हफ्ते में तीन दिन पहली पत्नी और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। एक दिन अपनी मर्जी से किसी पत्नी के साथ रह सकता है। 

admin

Related Posts

पांडुलिपियों, दुर्लभ ग्रंथों को सहेजकर डिजिटल रूप देगी योगी सरकार

गोरखपुर वर्तमान और भावी पीढ़यां विरासत पर गर्व की अनुभूति कर सकें, इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने हमेशा प्रतिबद्धता जताई है। इसी क्रम में भारत की समृद्ध ज्ञान…

बागपत के गांव तक मुख्यमंत्री योगी ने पहुंचाई हाईटेक एस्ट्रोनॉमी लैब, 45 प्रकार के प्रयोग कर अंतरिक्ष के बारे में समझ रहे बच्चे

लखनऊ उत्तर प्रदेश में बालिकाओं की शिक्षा और वैज्ञानिक सोच को नई उड़ान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर अब सरकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी भारत में? पाकिस्तान विवाद ने बढ़ाई अनिश्चितता

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी भारत में? पाकिस्तान विवाद ने बढ़ाई अनिश्चितता

जम्मू-कश्मीर ने 67 साल बाद फाइनल में बनाई जगह, बंगाल को 6 विकेट से हराकर किया धमाका

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
जम्मू-कश्मीर ने 67 साल बाद फाइनल में बनाई जगह, बंगाल को 6 विकेट से हराकर किया धमाका

टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत