डीएसपी कल्पना ने कारोबारी से लिए महंगे गिफ्ट और नगदी रूपए, लीक की नक्सलियों की सूचना

दंतेवाड़ा.

दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा और होटल कारोबारी दीपक टंडन के बीच जारी विवाद की जांच पूरी हो गई है। तबादले के बाद रायपुर से राजनांदगांव जाने से पहले एएसपी कीर्तन राठौर ने इस मामले की जांच पूरी कर 1480 पन्नों की रिपोर्ट एसएसपी डॉ. लाल उमेदसिंह ने सौंपी है.

जांच में खुलासा हुआ है कि डीएसपी वर्मा और कारोबारी टंडन के बीच घनिष्ठ संबंध थे। दोनों अक्सर साथ समय बिताते थे। कारोबारी ने डीएसपी को महंगे उपहार और नकद में बड़ी रकम दी है। दोनों के बीच पैसों का लेन-देन भी हुआ है। डीएसपी ने इन उपहारों को स्वीकार भी किया है, लेकिन इनकी जानकारी न तो विभाग को दी और न ही आयकर विभाग को, जबकि नियमानुसार उन्हें विभाग से इसकी अनुमति लेना अनिवार्य था।

जांच में यह भी सामने आया है कि डीएसपी ने दंतेवाड़ा नक्सल ऑपरेशन से जुड़ी कई गोपनीय जानकारियां भी लीक की है। उन्होंने कारोबारी को संबंधित रिपोर्ट वाट्सएप की है। कई वरिष्ठ अधिकारियों के चैट भी वह टंडन को दिखाती थीं। डीएसपी के भाई और पिता से भी कारोबारी का लेन-देन रहा है। डीएसपी वर्मा अपने बचाव में कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई हैं। ज्ञात हो कि एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने डीएसपी कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन से जुड़ी शिकायत पर एएसपी कीर्तन राठौर को जांच का निर्देश दिया था।

एएसपी कीर्तन ने दोनों पक्षों के बयान लिए और आरोपों की जांच की। जांच रिपोर्ट तैयार कर उन्होंने एसएसपी को सौंप दी। वहीं एसएसपी ने जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अब शासन स्तर पर आगे की कार्रवाई होनी है। डीएसपी ने वीआईपी ड्यूटी से लेकर फोर्स की जानकारी टंडन को दी। डीएसपी वर्मा ने वीआईपी मूवमेंट से लेकर ड्यूटी की जानकारी तक टंडन के साथ साझा की है। किसकी कहां ड्यूटी लगी है और किसकी कहां पोस्टिंग हुई है, इस तरह की जानकारियां उन्होंने दीपक टंडन को वाट्सएप के जरिए दी है। टंडन ने इन चैट्स को जांच अधिकारी को सौंपा है। डीएसपी ने अपनी निजी जानकारी और पारिवारिक बातें भी टंडन को बताई है।

डीएसपी ने गिफ्ट में ली 12 लाख की डायमंड रिंग
पुलिस जांच में यह साबित हुआ है कि कारोबारी टंडन ने डीएसपी वर्मा को 12 लाख रुपए की डायमंड रिंग उपहार में दी थी। इसके बाद 5 लाख रुपए के सोने के जेवर भी दिए गए। लग्जरी कार और मोबाइल फोन भी उपहार में दिए गए थे। टंडन ने करीब 2 करोड़ रुपए खर्च करने का दावा किया है। जांच में इसके सबूत भी मिले हैं। डीएसपी के घर में जो कार है, वह टंडन के नाम पर है, जिसे उपहार के रूप में दिया गया था।

मारपीट की रिपोर्ट नहीं लिखी
टीआई ने लिए 10 लाख रुपए कारोबारी टंडन की होटल के भीतर पिटाई का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में टंडन ने जांच अधिकारी को सबूत दिए हैं कि वे रिपोर्ट लिखाने तेलीबांधा थाने गए थे, लेकिन तत्कालीन टीआई ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बजाय मामले में समझौता करा दिया गया।

आरोप है कि इसके बदले आरोपियों से 15 लाख रुपए लिए गए, जिसमें से 10 लाख टीआई ने अपने पास रखे और 5 लाख टंडन को दिए गए। इस मामले में डीएसपी वर्मा ने टंडन के पक्ष में फोन भी किया था।

admin

Related Posts

कृषि विश्वविद्यालय में 20 अप्रैल को मनाया जाएगा अक्ती तिहार, कृषि मंत्री नेताम करेंगे मिट्टी और बीजों की पूजा

रायपुर.  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अक्षय तृतीया के अवसर पर कल ‘‘अक्ती तिहार’’ का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के पास…

रिवाजों से हटकर शादी: Surguja में दुल्हन लेकर आई बारात, विदाई में दूल्हे के छलके आंसू

अंबिकापुर. आपने अक्सर शादी की परंपराओं में दुल्हे की बारात देखी होगी, लेकिन छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की एक शादी में दुल्हन बारात लेकर दुल्हे के घर पहुंची. यह अनोखी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 5 views
आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा