टी20 सीरीज से बाहर होंगे ब्रैसवेल? भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले कोच का बयान

नई दिल्ली
न्यूजीलैंड के कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि ऑलराउंडर माइकल ब्रैसवेल का भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में खेलना इस बात पर निर्भर करेगा कि वह इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे के दौरान बाएं पैर की पिंडली में लगी मामूली चोट से उबर पाते हैं या नहीं।
 
न्यूजीलैंड ने होल्कर स्टेडियम में भारत को 41 रन से हराकर वनडे श्रृंखला 2-1 से जीती थी लेकिन फील्डिंग के दौरान पिंडली में हल्की चोट लगने के कारण ब्रैसवेल गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट की विज्ञप्ति में वाल्टर ने कहा, ‘ब्रैसवेल का उपचार जारी रहेगा और उनकी फिटनेस पर निगाह रखी जाएगी। इसके बाद ही दौरे में उनकी आगे की भागीदारी के बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा।’

उन्होंने कहा, ‘वनडे श्रृंखला जीतना और इतिहास रचना बेहद खास था। टीम के शानदार प्रदर्शन की बदौलत हमने कुछ ऐसा हासिल किया जो पहले कभी नहीं हुआ था।’ वाल्टर ने कहा कि ब्रैसवेल टीम के साथ बने रहेंगे, लेकिन उन्हें जल्दी पूरी फिटनेस हासिल करनी होगी। उन्होंने कहा, ‘माइकल टीम के साथ नागपुर गए हैं लेकिन टी20 श्रृंखला से पहले कम समय बचा है, इसलिए हमें उनकी फिटनेस पर जल्द ही गौर करना होगा।’ वाल्टर ने यह भी पुष्टि की कि तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क टीम के साथ बने रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इस श्रृंखला के पहले तीन मैचों के लिए हमारे पास पर्याप्त तेज गेंदबाजी विकल्प हों और क्रिस्टियन के लिए भारत के अपने पहले दौरे पर टीम के साथ थोड़ा और समय बिताने का यह एक शानदार अवसर है। उन्होंने वनडे श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया।’

admin

Related Posts

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

मुंबई  सात फरवरी से शुरू होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप से दो दिन पहले यानी पांच तारीख को आईसीसी ने सभी 20 कप्तानों का मीट अप रखा था. जहां…

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

नवी मुंबई  भारतीय टी20 टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा, जो हाल ही में चोट से उबरने के बाद नेशनल टीम में शामिल हुए हैं, ने BCCI और सेंटर ऑफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 1 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें