विदिशा में खजूर ने किया कमाल: मामा शिवराज से गले मिलकर निभाया वादा

विदिशा

पूर्व सीएम और मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह की लोकप्रियता अभी भी मध्य प्रदेश में कम नहीं हुई है। शिवराज जब भी अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा या किसी भी कोने में जाते हैं लोग उनसे मिलने को खूब उत्सुक दिखते हैं। ताजा बानगी दिखी मध्य प्रदेश के विदिशा में। यहां शिवराज सिंह का दौरा था, इस बीच उनकी मुलाकात वहां खजूर बेच अपनी रोजी रोटी चलाने वाले पन्नालाल से हुई, फिर क्या था शिवराज ने न सिर्फ उनके ठेले से खजूर लिए बल्कि उन्हें गले लगाकर एक वादा भी कर गए।

गले लगाया और कर दिया एक वादा

सोशल मीडिया पर विदिशा के पन्नालाल और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। शिवराज सिंह ने खुद इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डाला है। वीडियो में शिवराज पन्नालाल के ठेले से खजूर खरीदते दिखते हैं। आधा किलो खजूर खरीदते देख पन्नालाल खूब खुश दिखाई दिए। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने पन्नालाल को गले लगा लिया। पन्नालाल के मना करने के बाद भी शिवराज सिंह ने उसे खजूर के पैसे भी दिए।

शिवराज ने पूछा कि क्यों भाई पन्नालाल खजूर सस्ते में तो नहीं खरीद लिए? तो उसने ना में सिर हिलाया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों में से किसी ने कहा कि साहब इसकी कुछ मदद कर दीजिए। शिवराज सिंह चौहान ने तुरंत घोषणा की कि भाई पन्नालाल को मोटर ट्राई-साइकिल उपलब्ध कराएंगे और जो भी संभव मदद हो सकती है, वो जरूर करेंगे।

शिवराज सिंह ने किया पोस्ट

शिवराज सिंह ने अपने इंस्टा हैंडल पर लिखा कि विदिशा में भाई पन्नालाल से मुलाकात हुई। पन्ना भैया खजूर बेचकर अपना परिवार का भरण पोषण करते हैं। जब उनसे बातें हुईं तो लगा जैसे किसी अपने से मिला हूं। मेहनत से भरे हाथों में जीवन का संघर्ष दिखा, लेकिन चेहरे पर आत्मसम्मान की मुस्कान थी। पन्ना भैया जैसे मेहनतकश लोग ही इस देश की असली ताकत हैं। हमारी कोशिश यही है कि उनकी मेहनत की राह थोड़ी आसान बने, जीवन थोड़ा सुगम हो। इसलिए पन्ना भैया को मोटर ट्राई-साइकिल उपलब्ध कराएंगे और जो भी संभव मदद हो सकती है, वो जरूर करेंगे। वीडियो पर लोग शिवराज सिंह की जमकर तारीफ करते भी दिख रहे हैं।

admin

Related Posts

LPG संकट से मध्य प्रदेश में मुश्किलें, गैस न मिलने से रसोई ठंडी, होटल-ढाबे बंद होने के कगार पर, 3 दीनदयाल रसोई बंद

भोपाल  मध्य प्रदेश में एलपीजी गैस का गंभीर संकट सामने आ गया है। घरेलू रसोई से लेकर होटल-ढाबों तक चूल्हे ठंडे पड़ने लगे हैं। एक ओर घरेलू गैस सिलेंडर के…

कनाडा में उज्जैन के युवक की हत्या, पहले पिटाई फिर कार से कुचला, सीएम ने शोक व्यक्त किया

 उज्जैन   उज्जैन शहर के बेकरी कारोबारी के बेटे की कनाडा में बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना 14 मार्च को कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन शहर में हुई, जहाँ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 0 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी