रसोई का अदरक करेगा कमाल, इन 4 लोगों के लिए बन सकता है संजीवनी

नई दिल्ली

अदरक, जो हर घर में चाय से लेकर सब्जियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह अपने स्वाद और खुशबू के लिए तो जाना ही जाता है, लेकिन सेहत के लिए भी किसी चमत्कार से कम नहीं। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो सेहत से जुड़ी समस्याओं से बचाने में मदद करता है। खासकर कुछ लोगों के लिए यह बेहद फायदेमंद साबित होता है। आइए जानते हैं वो 4 लोग जिन्हें अदरक जरूर खाना चाहिए।

पाचन समस्या वाले लोग

खराब पाचन और पेट से जुड़ी समस्याएं हर किसी को काफी परेशान कर देता है, जिससे राहत पाने के लिए लोग दवाइयां और घरेलू उपाय अपनाते हैं। ऐसे में इन लोगों के लिए अदरक खाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही, यह इरिटेबल बाउल सिंड्रोम और इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज के मरीजों का खाना आसानी से पचाने में मदद करता है और पेट की तकलीफ से भी राहत दिलाता है।

वहीं, अदरक खाने से शरीर की सूजन, अपच, बदहजमी और पाचन तंत्र में अल्सर का खतरा कम करता है और यह कोलोरेक्टल कैंसर के जोखिम से भी बचाता है।

वजन घटाने वाले लोग

बढ़ते वजन को लेकर अक्सर लोग परेशान रहते हैं, इसके लिए वह डाइट में बदलाव व एक्सरसाइज का सहारा भी लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदरक वेट लॉस के लिए एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है? जी हां, अगर आप भी वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसे डाइट में जरूर शामिल करें। यह आपको मोटापे से छुटकारा दिलाने और कमर को कम करने में मदद करता है।

पीरियड्स के दर्द में असरदार

कुछ लड़कियों को पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन, दर्द और कई तरह की परेशानियां होती हैं। अगर आप भी इन दिनों दर्द से राहत पाना चाहती हैं, तो अदरक को डाइट में जरूर शामिल करें। यह पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।

उल्टी या मतली से परेशान लोग

मतली से परेशान लोगों के लिए अदरक खाना काफी कारगर हो सकता है। खासकर प्रेग्नेंसी में उल्टी और मतली की समस्या होने पर। साथ ही, यह सर्जरी कराने वाले लोगों और कीमोथेरेपी से जुड़ी मतली को कम करने में भी मददगार है। प्रेग्नेंट महिलाएं ज्यादा मात्रा में अदरक खाने से बचें और इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, क्योंकि यह हर किसी के लिए सेफ नहीं होता है।

 

admin

Related Posts

कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर फिशिंग स्कैम, पंजाब पुलिस ने जारी की चेतावनी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नाम पर ठगी होने लगी है. साइबर ठग सीजेपी के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और फेक मैसेज तैयार किए हैं, जिनको लोगों…

बिना तेल और बिना गैस वाला हेल्दी पोहा, फिटनेस फ्रीक्स के लिए बना परफेक्ट नाश्ता

आजकल लोग खाने में स्वाद के साथ-साथ सेहत भी ढूंढ रहे हैं. आलम ये है कि ये लोग मुंह में कुछ भी देने से पहले हजार बार सोचते हैं. इसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर