अमेरिका का चीन को संकेत: ताइवान से व्यापार बढ़ाया, 250 अरब डॉलर की डील पर टैरिफ घटाए

वाशिंगटन
अमेरिका और ताइवान ने बृहस्पतिवार को एक बड़े व्यापार समझौते पर सहमति जताई, जिसके तहत ताइवान की वस्तुओं पर शुल्क में कटौती की जाएगी और बदले में ताइवान अमेरिका में 250 अरब अमेरिकी डॉलर के नए निवेश करेगा। यह समझौता उन हालिया व्यापार सौदों में शामिल है जो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किए हैं। इससे पहले उन्होंने यूरोपीय संघ और जापान के साथ भी ऐसे समझौते किए थे। ये सभी समझौते ट्रंप द्वारा पिछले साल अप्रैल में व्यापार असंतुलन दूर करने के लिए पेश की गई व्यापक शुल्क योजना के बाद किए गए हैं।

ट्रंप ने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन के साथ रिश्तों को स्थिर करने के उद्देश्य से एक साल के व्यापारिक संघर्ष-विराम (ट्रेड ट्रूस) पर भी सहमति जताई। शुरुआत में ट्रंप ने ताइवान से आने वाले सामान पर 32 प्रतिशत शुल्क तय किया था, जिसे बाद में घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया। नए समझौते के तहत अब शुल्क दर को और कम करके 15 प्रतिशत कर दिया गया है जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के अन्य व्यापारिक साझेदारों जैसे जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाए गए शुल्क के बराबर है।

अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ताइवान के साथ यह समझौता एक “आर्थिक साझेदारी” स्थापित करेगा, जिसके तहत घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका में कई “विश्व स्तरीय” औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे। वाणिज्य मंत्रालय ने इसे एक ‘‘ऐतिहासिक व्यापार समझौता'' करार दिया और कहा कि इससे अमेरिका के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को गति मिलेगी। ताइवान की सरकार ने एक बयान में इस समझौते के प्रमुख बिंदुओं की पुष्टि करते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के बीच ‘रणनीतिक सहयोग' और गहरा होगा।

 

admin

Related Posts

चुनावी कोताही पर 7 अधिकारी सस्पेंड, बंगाल सरकार को चुनाव आयोग ने दिए कड़े निर्देश

कलकत्ता पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही चुनाव आयोग (ECI) पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। राज्य में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित…

खालिस्तानी निज्जर की जान भी थी खतरे में, निखिल गुप्ता ने अमेरिकी एजेंसी को बताया बड़ा सच

वाशिंगटन अमेरिका में एक सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने अमेरिकी अधिकारियों के सामने बड़े दावे किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

डलास ओपन: बेन शेल्टन ने टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर जीता खिताब

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
डलास ओपन: बेन शेल्टन ने टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर जीता खिताब

5 विकेट से जीता अफगानिस्तान, सुपर-8 की दौड़ में बनाए रखी अपनी चुनौती

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
5 विकेट से जीता अफगानिस्तान, सुपर-8 की दौड़ में बनाए रखी अपनी चुनौती

सिरमौर कप पर जयपुर पोलो टीम का कब्जा, कैरीसिल सुहाना को हराकर रचा इतिहास

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
सिरमौर कप पर जयपुर पोलो टीम का कब्जा, कैरीसिल सुहाना को हराकर रचा इतिहास

गलत फैसले पड़े भारी! उस्मान तारिक को देर से गेंद थमाने पर वकार यूनुस ने उठाए सवाल

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
गलत फैसले पड़े भारी! उस्मान तारिक को देर से गेंद थमाने पर वकार यूनुस ने उठाए सवाल

सुपर-8 का गणित और रोमांचक, अगर पाकिस्तान नामीबिया से हारा तो क्या होगा T20 वर्ल्ड कप में?

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
सुपर-8 का गणित और रोमांचक, अगर पाकिस्तान नामीबिया से हारा तो क्या होगा T20 वर्ल्ड कप में?

T20 World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर? जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 उम्मीदें अधर में

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
T20 World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर? जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 उम्मीदें अधर में