करोड़ों की दौड़ में कौन आगे? युवराज सिंह, सहवाग और मोहम्मद कैफ की नेटवर्थ का सच

नई दिल्ली
नेटफ्लिक्स ने 17 जनवरी को रिलीज होने वाले ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो को देख क्रिकेट फैंस खुशी से झूम उठे हैं, क्योंकि इस बार वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ जैसे दिग्गज जो इस शो पर ठहाके लगाने पहुंचे हैं। प्रोमो में कपिल शर्मा इन तीनों क्रिकेटर्स के साथ काफी मस्ती मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोमो में मोहम्मद कैफ खुद को युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग से गरीब बताते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह दोनों यहां कपड़े झाड़ें तो 5-6 करोड़ वैसे ही गिर जाए। युवराज सिंह ने फिर मोहम्मद कैफ से एक ऐसा सवाल किया जिसका जवाब सुन वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।  

वीडियो की शुरुआत में कपिल शर्मा कहते हैं कि युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग इतने चौके छक्क मारते थे कि चीयरलीडर्स दुआ कहती थीं कि राहुल द्रविड़ आएं तो हम थोड़ा रेस्ट कर सकें। इसके अलावा भी प्रोमो में काफी कुछ है।

कपिल तीनों रिटायर्ड प्लेयर्स से पूछते हैं कि वो अब ज्यादा समय क्या करने में गुजारते हैं? तो युवराज ने कहा कि उनकी जिंदगी में आलस बढ़ गया है। वो गोल्फ खेलते हैं और अपने साथ बाकी प्लेयर्स को भी जुड़ने को कहते हैं. लेकिन कोई भी खेलने नहीं आता है। सहवाग इसके जवाब में कहते हैं कि वो खाने पर ध्यान लगाते हैं, वो गोल्फ खेलकर क्या कर लेंगे।

प्रोमो में आगे तीनों अलग-अलग क्रिकेटर्स की नकल उतारकर सामने वाले को पहचान कराते हैं। इसमें युवराज हरभजन सिंह की एक्टिंग करते हैं। लेकिन कैफ समझ नहीं पाते, वो उनसे थोड़ी और अच्छी एक्टिंग करने के लिए कहते हैं। मगर युवराज भी इसका अच्छा बदला लेते हैं, जब कैफ की बारी आती है, तो वो भी उनसे क्रिकेटर की अच्छी एक्टिंग करने के लिए कहते हैं ताकि वो समझ पाएं।

admin

Related Posts

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी