विराट-अनुष्का ने अलीबाग में खरीदी करोड़ों की संपत्ति, सेलेब्स के बीच इस जगह का क्यों है खास आकर्षण?

मुंबई 

 सेलिब्रिटी कपल्स विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अलीबाग में करोड़ों का प्लॉट खरीदा है. रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म 'CRE मैट्रिक्स' के अनुसार, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अलीबाग में 37.86 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर 5 एकड़ से अधिक की जमीन खरीदी है. मुंबई के पास स्थित यह क्षेत्र अपनी खूबसूरती और प्राइवेसी के लिए मशहूर है, जहां यह पावर कपल अपना नया आलीशान 'सेकंड होम' बनाने की तैयारी में है.

पिछले चार सालों में इसी क्षेत्र में यह उनका दूसरा बड़ा निवेश है. ताजा सौदे के तहत जमीन के दो अलग-अलग हिस्से खरीदे गए हैं, जिनमें से एक हिस्सा 1.474 हेक्टेयर और दूसरा 0.627 हेक्टेयर का है.

यह जमीन रायगढ़ जिले के अलीबाग में आवास बीच (Awas Beach) के पास स्थित जीराड गांव में खरीदी गई है. दस्तावेजों के अनुसार, इन दो भूखंडों को 13 जनवरी, 2026 को कुल 37.86 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा गया था. इस लेनदेन को पंजीकृत करने के लिए 2.27 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की पंजीकरण फीस का भुगतान किया गया है.

क्यों अमीरों की पसंद बन रहा है अलीबाग?

अलीबाग अब केवल एक वीकेंड गेटवे नहीं, बल्कि लग्जरी निवेश का बड़ा केंद्र बन चुका है. यहां की कीमतों में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त उछाल देखा गया है. अलीबाग में अपार्टमेंट्स की कैपिटल वैल्यू ₹15,000 से ₹17,000 प्रति वर्ग फुट के बीच चल रही है.
वहीं खेती योग्य जमीन की कीमतें ₹3 करोड़ से ₹5 करोड़ प्रति एकड़ तक हैं. प्लॉट यानी रिहायशी निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन की कीमतें ₹8 करोड़ से ₹10 करोड़ प्रति एकड़ के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं.

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

विराट-अनुष्का, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों के निवेश ने यहां की जमीन को 'प्रीमियम' बना दिया है. साथ ही बड़े बिजनेसमैन और हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) अब भीड़भाड़ वाले मुंबई के बजाय अलीबाग में अपने 'सेकंड होम' को प्राथमिकता दे रहे हैं.

भारत के अरबपतियों और फिल्मी सितारों के लिए अलीबाग पहली पसंद बन गया है. प्राइवेसी की गारंटी और लग्जरी लाइफस्टाइल के इसी आकर्षण ने किंग कोहली और अनुष्का शर्मा जैसे पावर कपल को एक बार फिर यहां करोड़ों का निवेश करने पर मजबूर कर दिया है. आज स्थिति यह है कि यहां की मिट्टी के दाम आसमान छू रहे हैं और हर बड़ा नाम समंदर किनारे अपने एक छोटे से 'स्वर्ग' की तलाश में अलीबाग का रुख कर रहा है.

admin

Related Posts

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

नई दिल्ली इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट से गुहार लगाई है। उन्होंने अपने नाम और तस्वीरों…

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 28 मार्च से आगाज होने जा रहा है। यह लीग का 19वां सीजन है। नया सीजन शुरू होने से पहले जानिए आईपीएल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान