CUET PG 2026 रजिस्ट्रेशन में बदलाव, NTA ने जारी की सख्त गाइडलाइन

नई दिल्ली

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सलाह जारी की है. जो छात्र स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG) 2026 देना चाहते हैं, उन्हें समय रहते अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है. NTA के अनुसार, CUET PG 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 जनवरी 2026 है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है या प्रक्रिया अधूरी छोड़ दी है, उन्हें जल्द से जल्द आवेदन पूरा कर लेना चाहिए.

NTA ने क्या सलाह दी है?
NTA ने साफ तौर पर कहा है कि उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पूरी तरह भरा गया हो. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान सफलतापूर्वक किया गया हो. आवेदन सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज (Confirmation Page) डाउनलोड कर लिया गया हो. एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों का शुल्क भुगतान सफल नहीं हुआ है, उनका आवेदन अधूरा माना जाएगा. इसलिए शुल्क भुगतान से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें, क्योंकि बाद में किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा.

CUET PG 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

    CUET PG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
    सबसे पहले CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाएं.
    होमपेज पर दिख रहे CUET PG 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें.
    नए उम्मीदवार पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें.
    रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करें.
    आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
    ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
    फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें.
    भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज की एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें.
    आवेदन शुल्क से जुड़ी जानकारी

CUET PG 2026 का आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी और चुने गए परीक्षा पत्रों (पेपर) की संख्या पर निर्भर करता है. यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक पेपर के लिए आवेदन करता है, तो अतिरिक्त शुल्क देना होगा. शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है.

जरूरी सलाह
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. CUET PG 2026 से जुड़ी किसी भी नई जानकारी, नोटिस या अपडेट के लिए नियमित रूप से NTA की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें. यह परीक्षा देश की कई प्रमुख यूनिवर्सिटी में PG एडमिशन का मुख्य जरिया है, इसलिए आवेदन में किसी भी तरह की गलती से बचना बेहद जरूरी है.

admin

Related Posts

NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन लाइव, गलती करने पर रद्द हो सकता है आवेदन

नई दिल्ली  अगर आप डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं, तो नीट यूजी 2026 आपके लिए सबसे बड़ा पड़ाव है। आज से नीट यूजी 2026 का रजिस्ट्रेशन शुरू हो…

1.5 लाख पदों पर रेलवे में भर्ती का मौका, युवाओं के लिए जानें पूरी डिटेल

 नई दिल्ली भारतीय रेल में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा ऐलान किया है. राज्यसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल