UGC NET 2025 Answer Key अपडेट: ugcnet.nta.nic.in पर कब और कैसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2025 का आयोजन पूरा हो चुका है। यूजीसी नेट की अंतिम परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी 2026 को किया गया था। UGC-NET दिसंबर 2025 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को अब आंसर-की का इंतजार है। अभ्यर्थी यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा की आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से लेकर 7 जनवरी 2026 तक किया गया। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई।

क्या है यूजीसी नेट परीक्षा?

यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। यह भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'असिस्टेंट प्रोफेसर' की पात्रता और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' के लिए उम्मीदवारों की योग्यता निर्धारित करती है। यह परीक्षा 83 से अधिक विषयों में आयोजित की जाती है और इसमें दो पेपर होते हैं, जिन्हें हल करने के लिए कुल तीन घंटे का समय दिया जाता है।

आंसर-की पर आपत्ति दर्ज

उम्मीदवारों को बता दें कि UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा की आंसर-की के साथ ऑब्जेक्शन विंडों भी ओपन होगी। अगर उम्मीदवारों को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर गलत है तो वे अपनी आपत्ति ऑब्जेक्शन विंडों पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए नॉन- रिफंडेबल फीस देनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।

उम्मीदवार UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा की आंसर-की कैसे चेक कर सकते हैं-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।

2. अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक UGC NET दिसंबर परीक्षा आंसर-की 2025 पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।

5. अब आप के सामने एक नई विंडों ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगी।

6. अब आप ध्यान से आंसर की पीडीएफ को चेक करें।

7. अब आप UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा की आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

 

admin

Related Posts

सीबीएसई कक्षा 12 इतिहास की परीक्षा संपन्न छात्रों ने पेपर को बताया संतुलित और स्टूडेंट फ्रेंडली

दिल्ली सीबीएसई की ओर से आयोजित कक्षा 12 की इतिहास परीक्षा आज 30 मार्च को सफलतापूर्वक खत्म हो गई। परीक्षा के बाद छात्रों के चेहरों पर राहत साफ नजर आई।…

एम्स में जूनियर रेजिडेंट पदों पर सीधी भर्ती, बिना परीक्षा के मिल सकता है नौकरी का मौका

रायपुर  देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, अखिल भारतीय आयुर्वेविज्ञान संस्थान (एम्स), में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। ऑल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम