‘वेनेजुएला से भी बुरा अंजाम’— ईरान को लेकर अमेरिका पर गंभीर चेतावनी, जानें किसने कही बात

वाशिंगटन
बीते सप्ताह लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड, कोलंबिया, नाइजीरिया और ईरान समेत कई अन्य देशों को भी खुली धमकी है। उनकी इस धमकी के बाद प्रसिद्ध अमेरिकी अर्थशास्त्री जेफ्री सैक्स ने अमेरिका की विदेश नीति पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा है कि अमेरिका में कानून महज एक काल्पनिक कहानी बन गई है। उन्होंने आशंका जताई कि अमेरिकी राष्ट्रपति का अगला निशाना ईरान हो सकता है।

बता दें कि सैक्स ने हाल ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गवाही दी थी। उन्होंने मीडिया के साथ इंटरव्यू में अमेरिका की मौजूदा स्थिति को लेकर आगाह किया है। जेफ्री सैक्स ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं और अमेरिका एक ऐसे डीप स्टेट सैन्य तंत्र से चल रहा है, जो संविधान से परे काम कर रहा है।

क्या बोले जेफ्री सैक्स?
जेफ्री सैक्स ने ईरान में अमेरिका के संभावित हमले पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर अमेरिका ईरान पर सैन्य कार्रवाई करेगा तो हालात वेनेजुएला से भी ज्यादा खराब होंगे। उन्होंने कहा है कि नए साल से ठीक पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में ट्रंप से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों ने संकेत दिए कि अगला नम्बर ईरान का हो सकता है।

जेफ्री सैक्स के मुताबिक इजरायल ईरान को लेकर जुनूनी है और वहां की सरकार को गिराना चाहता है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका किसी ना किसी वजह से इजरायल के दबाव में काम करता दिखता है और कई बार वही युद्ध लड़ता है, जो इजरायल चाहता है। उन्होंने इसे बेहद खराब स्थिति बताई।

वहीं ईरान में मौजूदा प्रदर्शनों पर ट्रंप की धमकी को लेकर उन्होंने कहा है कि यह डीप स्टेट की पुरानी रणनीति है, जहां मानवाधिकारों का हवाला देकर किसी देश पर हमला करने की जमीन तैयार की जाती है। उन्होंने चेतावनी दी है कि ईरान के साथ युद्ध विश्व युद्ध की वजह भी बन सकती है।

admin

Related Posts

पावर सेक्टर को लेकर पीएम मोदी का विजन, ग्लोबल निवेशकों से भारत में निवेश का आग्रह

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक निवेशकों से भारत के बिजली क्षेत्र में 'उत्पादन, निवेश, नवाचार और विस्तार' करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित 'भारत…

मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: गैस प्लांट हमले पर मैक्रों सक्रिय, ईरान बोला– बेहद दुखद घटना

तेहरान ईरान में सैन्य संघर्ष को 20 दिन हो गए हैं। 19वें दिन इजरायल ने पार्स गैस फील्ड को निशाना बनाया, जिसके जवाब में ईरान ने कतर के गैस प्लांट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान