भारतीय मैच प्रजेंटर रिद्धिमा पाठक का बयान, BPL से हटाए जाने की खबरों को बताया गलत

ढाका
मुस्तफिजुर रहमान को जब से आईपीएल से निकाला गया है, तब से इंडिया और बांग्लादेश के बीच खासकर क्रिकेट से जुड़े मामलों में बहुत तनाव देखा गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पहले तो भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार किया, फिर आईपीएल को अपने यहां बैन किया और अब खबर थी कि बांग्लादेश प्रीमियर लीग यानी बीपीएल से भारतीय मैच प्रजेंटर रिद्धिमा पाठक को निकाल दिया गया है। ये सच्चाई जरूर है कि रिद्धिमा पाठक बांग्लादेश में जारी इस टी20 टूर्नामेंट से दूर हुई हैं, लेकिन उनको बाहर नहीं निकाला गया है, बल्कि उन्होंने खुद इस टूर्नामेंट से दूरी बनाई है।
 
रिद्धिमा पाठक ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिनमें ये दावा किया गया था कि रिद्धिमा पाठक को बीपीएल से निकाल दिया गया है, जो मैच प्रेजेंटर थीं। रिद्धिमा पाठक ने कहा है कि कॉम्पिटिशन पैनल छोड़ने का फैसला उनका अपना था। 
पाठक ने समझाया कि उन्होंने बीपीएल क्यों छोड़ा?

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए स्टेटमेंट में रिद्धिमा पाठक ने कहा, "पिछले कुछ घंटों में, ऐसी बातें चल रही हैं कि मुझे BPL से 'हटा' दिया गया है। यह सच नहीं है। मैंने खुद बाहर निकलने का फैसला किया। मेरे लिए, मेरा देश हमेशा सबसे पहले आता है और मैं क्रिकेट के खेल को किसी भी एक काम से कहीं ज्यादा अहमियत देती हूं। मुझे सालों तक ईमानदारी, सम्मान और जुनून के साथ इस खेल की सेवा करने का मौका मिला है। यह नहीं बदलेगा। मैं ईमानदारी, साफगोई और खेल की भावना के लिए खड़ी रहूंगी। सपोर्ट के लिए संपर्क करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया। आपके मैसेज का मतलब आपकी सोच से कहीं ज्यादा है। क्रिकेट सच का हकदार है। बस। मेरी तरफ से और कोई कमेंट नहीं।"

उधर, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की हालत आईसीसी ने टाइट कर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो आईसीसी ने साफ कर दिया है कि अगर बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप में खेलना है तो भारत आकर मैच खेलने होंगे। अन्यथा फोरफीट दे दिया जाएगा। दूसरी टीमों को बिना खेले अंक दे दिए जाएंगे। इस पर आधिकारिक फैसला जल्द हमें देखने को मिलेगा।

admin

Related Posts

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

नई दिल्ली  आज से आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी…

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज आज 28 मार्च से हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने