ऑयल टैंकर की सुरक्षा में उतरा रूस, वेनेजुएला मुद्दे पर अमेरिका-रूस टकराव तेज

 नई दिल्ली
रूस ने वेनेजुएला के तट से दूर एक तेल टैंकर को एस्कॉर्ट करने के लिए एक 'पनडुब्बी और अन्य नौसैनिक संपत्ति' भेजी हैं, जो 'अमेरिका-रूस संबंधों में एक नया फ्लैशपॉइंट बन गया है.' वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है. रूस ने वेनेजुएला के पास फंसे अपने एक पुराने तेल टैंकर को सुरक्षा देने के लिए सबमरीन और नौसैनिक संपत्तियां भेजी हैं. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, यह टैंकर अमेरिका और रूस के बीच तनाव का नया केंद्र बन गया है. अमेरिकी कोस्ट गार्ड पिछले दो हफ्तों से अटलांटिक महासागर में इस जहाज का पीछा कर रही है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा, रूस ने एक खाली, जंग लगे तेल टैंकर को एस्कॉर्ट करने के लिए एक पनडुब्बी और अन्य नौसैनिक संपत्ति भेजी है, जो अमेरिका-रूस संबंधों में एक नया फ्लैशपॉइंट बन गया है.

बेला 1 (Bella 1) नाम का यह टैंकर वेनेजुएला में तेल लोड करने में विफल रहा और अब रूस की ओर बढ़ रहा है. अमेरिका इस 'डार्क फ्लीट' के जरिए होने वाले अवैध तेल व्यापार को रोकना चाहता है.

टैंकर का बदला नाम और रूसी झंडा

दिसंबर में अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने इस जहाज पर कब्जा करने की कोशिश की थी, लेकिन चालक दल ने इसे नाकाम कर दिया. पीछा किए जाने के दौरान चालक दल ने जहाज पर रूसी झंडा बना दिया और इसका नाम बदलकर 'मैरिनेरा' कर दिया. एक्सपर्ट्स का कहना है कि रूस ने बिना किसी जांच के इस जहाज को अपना रजिस्ट्रेशन दे दिया है, जिससे इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत सुरक्षा मिल सके. रूस ने अमेरिका से इस टैंकर का पीछा तुरंत बंद करने की मांग की है.

व्हाइट हाउस और रूस की चेतावनी

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह टैंकर की स्थिति पर नजर रख रहा है. वहीं, अमेरिकी सेना के साउदर्न कमांड ने सोशल मीडिया पर कहा कि वे इस इलाके से गुजरने वाले प्रतिबंधित जहाजों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार हैं. 

मौजूदा वक्त में यह टैंकर आइसलैंड से 300 मील दक्षिण में उत्तर सागर की ओर बढ़ रहा है. 

रूस के सरकारी मीडिया आरटी ने वीडियो साझा कर दावा किया है कि अमेरिका एक नागरिक जहाज को रोकने की कोशिश कर रहा है.

यूक्रेन युद्ध और तेल प्रतिबंधों का साया

यह विवाद ऐसे वक्त में बढ़ा है, जब यूक्रेन मुद्दे पर वॉशिंगटन और मॉस्को के बीच कूटनीतिक बातचीत चल रही है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की आलोचना करते हुए कहा कि वह बहुत से लोगों की जान ले रहे हैं. रूस पर लगे प्रतिबंधों के बाद 1,000 से ज्यादा पुराने टैंकरों का एक 'डार्क फ्लीट' तैयार हो गया है, जो बिना बीमा के अवैध तेल की सप्लाई करता है. अमेरिका पहले ही इस बेड़े के दो बड़े जहाजों, स्किपर और सेंचुरीज को जब्त कर चुका है.

admin

Related Posts

भारत को होर्मुज से नहीं, एक और दोस्त भेजेगा LNG-LPG के जहाज, अर्जेंटीना के बाद नया सहयोग

मुंबई   ईरान युद्ध के लंबा खिंचने की पूरी आशंका है. अमेरिका और इजरायल ने जब ईरान पर अटैक किया था, तब दावा किया गया था कि यह जंग कुछ ही…

डिजिटल पेमेंट से जुड़ा नया नियम 1 अप्रैल से, अब करना होगा यह बदलाव

मुंबई  मॉल या स्थानीय दुकान पर बहुत से लोग पेमेंट करने के लिए डिजिटल ट्रांजैक्शन या UPI का सहारा लेते हैं. अब डिजिटल ट्रांजैक्शन को लेकर एक नियम बदलने जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए