ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन कार हादसे में चोटिल, इलाज जारी

शिवपुरी
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया शिवपुरी दौरे के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए. अचानक ब्रेक लगने के कारण उन्हें सीने में चोट आई है.

जानकारी के अनुसार, महाआर्यमन अपनी गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे, तभी चालक ने अचानक तेज ब्रेक लगा दिए. झटके के कारण उनका सीना गाड़ी के अगले हिस्से से टकरा गया.

दरअसल, महाआर्यमन सिंधिया दो दिवसीय शिवपुरी प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को कोलारस विधानसभा क्षेत्र में आयोजित युवा सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान वे कॉलेज ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का भी जायजा लेने पहुंचे, जहां वे समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे. इसी दौरान ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगा दिए जिसके बाद वो चोटिलहो गए.

शुरुआत में चोट को सामान्य मानते हुए उन्होंने अपना दौरा जारी रखा, लेकिन शाम होते-होते उनके सीने में दर्द बढ़ गया. एहतियात के तौर पर उन्हें तत्काल शिवपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका सीटी स्कैन (CT Scan) किया. अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

admin

Related Posts

छतरपुर में रामनवमी की शोभायात्रा में 2000 लड़कियों का तलवारबाजी प्रदर्शन, होगा शानदार आयोजन

छतरपुर  अयोध्या की तर्ज पर रामनवमी का उत्सव छतरपुर में जोर-शोर से मनाया जाता है. उत्सव के लिए पूरे शहर को रंगबिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया. उत्सव की…

MP से बासमती निर्यात पर असर, समुद्र में फंसा चावल, किसानों और व्यापारियों को हुई भारी चिंता

भोपाल  मध्य पूर्व में लगातार गहराते तनाव और इजरायल-ईरान-अमेरिका के बीच बन रहे युद्ध जैसे हालातों का सीधा और गंभीर असर भारत के कृषि निर्यात, विशेषकर बासमती चावल के कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान