कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी, उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, हवाई यात्राओं पर भी असर

नई दिल्ली
उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में सोमवार को कड़ाके की ठंड और बर्फबारी का दौर जारी रहा. हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और कश्मीर के गुलमर्ग में पारा फ्रीजिंग पॉइंट से 10 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. हिमाचल के कोक्सर में 2 सेंटीमीटर ताजी बर्फबारी हुई, जिससे नदियां और झरने जमने लगे हैं. 

दिल्ली में भी अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है.

हिमाचल और कश्मीर के ऊंचे इलाकों में तापमान गिरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है. लाहौल और स्पीति के साथ-साथ गुलमर्ग में तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे चला गया है. 

बर्फ में तब्दील हुईं नदियां…

भीषण ठंड के कारण पहाड़ों पर पानी की धाराएं, सहायक नदियां और झीलें बर्फ में तब्दील हो गई हैं. चंबा के पांगी और लाहौल के कुछ हिस्सों में नए साल से ही बर्फ की चादर बिछी हुई है. कश्मीर का पहलगाम भी माइनस 4.8 डिग्री के साथ 'चिल्ला-ए-कलां' की सख्त ठंड झेल रहा है.

हवाई यात्राओं पर कोहरे का साया

राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे ने दस्तक दे दी है. दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे उड़ानों की जानकारी के लिए एयरलाइंस से संपर्क करें, क्योंकि कोहरे के कारण देरी हो सकती है. 

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले दो दिनों में दिल्ली में घना कोहरा छाने की संभावना है. सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया, और आने वाले दिनों में इसके 6 से 8 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

हरियाणा-पंजाब में शीतलहर का येलो अलर्ट

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. सूबे का नारनौल 3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि हिसार में पारा 3.6 डिग्री तक गिर गया. मौसम विभाग ने सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर और मंडी जैसे जिलों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. निचले पहाड़ी इलाकों में भारी पाला पड़ने से सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं, जिससे वाहन चलाना चुनौतीपूर्ण हो गया है.

admin

Related Posts

तेल संकट से जूझ रहा पाकिस्तान, सऊदी की रूमाल भी नाकाम, ईरान युद्ध ने लूट लिया सब कुछ

करांची  अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से पाकिस्तान पर बड़ा असर दिखाई दे रहा है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कैबिनेट बैठक में खुद ये बात…

UAE ने OPEC छोड़कर वेस्ट एशिया के पावर गेम को हिला दिया, जियोपॉलिटिक्स में आया बड़ा उलटफेर

नई दिल्ली फारस की खाड़ी की चमकती सतह पर सब कुछ हमेशा शांत दिखता है- ऊपर से. लेकिन उसी पानी के नीचे कई परतों में तनाव, शक और रणनीतिक करंट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वेपिंग विवाद में फंसे : का ड्रेसिंग रूम क्यों बना सवालों के घेरे में?

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
वेपिंग विवाद में फंसे : का ड्रेसिंग रूम क्यों बना सवालों के घेरे में?

रियान पराग की टीम का पलड़ा भारी, दबाव में दिल्ली कैपिटल्स

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
रियान पराग की टीम का पलड़ा भारी, दबाव में दिल्ली कैपिटल्स

कोहली के 450 छक्के, बटलर के 200 IPL सिक्स और गुजरात की जीत

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
कोहली के 450 छक्के, बटलर के 200 IPL सिक्स और गुजरात की जीत

RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस