पीएम मोदी पर टिप्पणी का मामला: नेहा राठौर चार घंटे थाने में रहीं, बोलीं– जो कहा था, उसी पर अडिग हूं

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर तीखा तंज कसने वाली लोकगायिका नेहा सिंह राठौर अब भी अपनी बातों पर कायम हैं। उनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में इसे लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की नोटिस के बाद शनिवार की शाम नेहा सिंह राठौर बयान दर्ज कराने थाने पहुंची। यहां चार घंटे तक रहने के बाद भी बयान दर्ज नहीं हो सका और वापस चली गईं। बयान दर्ज नहीं होने का नेहा ने दो कारण बताया है। पहला कि थाने के प्रभारी निरीक्षक मीटिंग में होने के कारण नहीं थे। दूसरा सूर्यास्त के बाद किसी महिला का बयान दर्ज नहीं होता है। नेहा ने इसके साथ ही कहा कि जिस बात को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, उस बात पर अब भी कायम हैं। नेहा ने पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री पर इशारों में तंज कसा था। अब यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की आलोचना होनी चाहिए।
 
थाने से निकलते समय नेहा ने कहा कि पहलगांव में जो आतंकवादी हमला हुआ था, उसी सिलसिले में मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। 8-9 महीने पहले लगभग दर्ज मामले में हजरतगंज थाने की तरफ से मुझे दो नोटिस अब तक दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि मुझे आना है और जांच में सहयोग करना है, तो मैं आई हुई थी। इतनी रात में आने का कारण पूछने पर नेहा ने कहा कि मैं तीन-चार घंटे से यहां पे बैठी हुई थी। इतनी रात को मैं नहीं आई थी। कहा कि प्रभारी निरीक्षक किसी मीटिंग में व्यस्त थे, इसलिए इतना इंतजार करना पड़ा है। अभी हमारी बातचीत हो पाई है। जिस बयान को लेकर एफआईआर हुई है नेहा ने उस पर कायम रहने की बात भी कही। नेहा ने कहा कि मैं समझती हूं कि बिल्कुल प्रधानमंत्री जी की आलोचना होनी चाहिए और आज मैं अपने बात पर कायम हूं।

नेहा के साथ उनके पति हिमांशु भी थाने पहुंचे थे। हिमांशु ने कहा कि 15 दिन पहले नोटिस मिला था। उस समय नेहा का स्वास्थ्य ठीक नहीं था तो बता दिया गया था कि स्वास्थ्य ठीक होते ही आएंगे। अब दूसरा नोटिस मिला जिसमें तीन दिन के अंदर आने को बोला गया। आज तबीयत भी ठीक थी और हमें जैसे ही नोटिस मिला हम तुरंत चले आए। एफआईआर को लेकर हिमांशु ने कहा कि नेहा ने कुछ ट्वीट्स किए थे। प्रधानमंत्री जी से कुछ सवाल पूछे थे। उसके बाद कुछ लोगों को नाराजगी हुई और उन्होंने एफआईआर दर्ज करा दी। देश में एफआईआर दर्ज कराना कितना आसान है, इससे पता ही चल जा रहा है।

admin

Related Posts

अरब सागर में पाकिस्तान नौसेना पर हमला, तीन जवानों की मौत से बढ़ी चिंता

इस्लामाबाद  पाकिस्तान की नेवी के एक जहाज पर अरब सागर में हमला हुआ है। इसमें कम से कम तीन पाकिस्तानी नौसेना कर्मियों की मौत हुई है। बलूचिस्तान पोस्ट ने बताया…

रोहतक PGIMS से दिल्ली तक बना जीवन का रास्ता, एक डोनर ने बचाईं कई जानें

रोहतक यह कहानी सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि समय के खिलाफ दौड़ती जिंदगी की एक सांस रोक देने वाली यात्रा है… जहां हर सेकंड की कीमत किसी की धड़कन तय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 2 views
आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव