भोपाल SIR में एक लाख मतदाताओं को नोटिस, नो मैपिंग वाले वोटर गैस क्लेम का अंतिम आदेश भी पेश कर सकेंगे

भोपाल.

राजधानी भोपाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दूसरे चरण के तहत नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी करने की प्रोसेज तेज हो गई है। भोपाल के वोटर्स जन्म प्रमाण पत्र के लिए गैस राहत के अंतिम सर्टीफिकेट को पेश कर सकते हैं। यहां बता दें, इस चरण में कुल 1 लाख 16 हजार 925 वोटर्स को नोटिस देने का कार्य किया जा रहा है। अब तक 6 हजार 221 मतदाताओं को नोटिस डिलीवर किए जा चुके हैं, जबकि 2 हजार 830 मतदाताओं के दस्तावेज अपलोड भी कर दिए गए हैं।

मांगा जा रहा ये दस्तावेज

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 1987 में या उससे पहले जन्मे मतदाताओं से जन्म की पुष्टि से जुड़ा कोई एक दस्तावेज मांगा जा रहा है। वहीं, इसके बाद जन्म लेने वाले मतदाताओं को खुद के साथ-साथ अपने पिता के जन्म का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

ERO बना रहे वीडियो, वोटर्स को दी जा रही राहत

नो-मैपिंग वाले मतदाताओं की सुविधा के लिए विधानसभा स्तर के ईआरओ (एसडीएम) वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। इन वीडियो में बताया जा रहा है कि मतदाता आयोग द्वारा तय दस्तावेजों के अलावा जन्म की पुष्टि करने वाला कोई अन्य वैकल्पिक दस्तावेज भी प्रस्तुत कर सकते हैं। भोपाल में बड़ी संख्या में मतदाताओं के पास गैस क्लेम का अंतिम आदेश उपलब्ध है, जिसे वैध दस्तावेज के रूप में पेश किया जा सकेगा। जिले की सात विधानसभा सीटों में 4 लाख 38 हजार 317 मतदाताओं के नाम हटाए जाने के बाद 23 दिसंबर से मतदान केंद्रों पर तैनात बीएलओ के पास 17 हजार 152 नए मतदाताओं ने आवेदन जमा किए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने बताया कि इन आवेदनों में संबंधित मतदाताओं के माता-पिता और दादा-दादी के नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में सत्यापित किए जा रहे हैं, ताकि पात्रता सुनिश्चित की जा सके।

admin

Related Posts

ग्वालियर में हवा में आलू की खेती, वैज्ञानिकों ने 1KG बीज से 400 किलो आलू उगाया, बीमारी मुक्त खेती का कारनामा

ग्वालियर  राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ने 2 साल पहले रिसर्च के लिए खेती की एक नई तकनीक शुरू की थी. ये ऐरोपोनिक तकनीक थी, जिसके जरिए वैज्ञानिकों ने हवा…

मध्य प्रदेश की 50% सब्सिडी स्कीम से बकरी पालन बनेगा किसानों का सुपरहिट बिजनेस, नोटों की बारिश

छिंदवाड़ा  किसानों के लिए एक ऐसी योजना आई है जो 50% सब्सिडी के साथ मालामाल कर सकती है. इसके लिए आधी रकम किसानों को लगाना होता है तो आधा सरकार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी