न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी ने मादुरो की गिरफ्तारी पर जताया आक्रोश- ‘यह युद्ध की कार्रवाई और कानून का उल्लंघन है’

वाशिंगटन.

अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान मामदानी ने युद्ध की कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। मामदानी ने कहा कि यह कदम संघीय और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और इससे न्यूयॉर्क में हजारों वेनेजुएलाइयों पर असर पड़ सकता है।

एक्स पर एक पोस्ट में मामदानी ने लिखा, 'अमेरिकी सेना की ओर से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी मिली। साथ ही, उन्हें न्यूयॉर्क शहर में संघीय हिरासत में रखने का प्लान है। एक संप्रभु राष्ट्र पर एकतरफा हमला युद्ध की कार्रवाई है और संघीय व अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।' जोहरान मामदानी ने कहा कि यह शासन परिवर्तन की कोशिश न केवल विदेशों में प्रभाव डालती है, बल्कि न्यूयॉर्क में रहने वाले हजारों वेनेजुएलाइयों सहित सभी न्यूयॉर्कवासियों की सुरक्षा पर सीधा असर डालती है। उनका प्रशासन स्थिति पर नजर रखेगा और जरूरी दिशानिर्देश जारी करेगा।' वेनेजुएला की राजधानी काराकास में खुफिया एजेंसियों और अमेरिकी सेना की संयुक्त कार्रवाई में मादुरो व फ्लोर्स को गिरफ्तार किया गया और उन्हें देश से बाहर ले जाया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी पर न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में ड्रग ट्रैफिकिंग और नार्को-टेररिज्म षड्यंत्र के आरोप लगाए गए हैं। वे मुकदमे का सामना करेंगे।

अमेरिकी सेना का वेनेजुएला पर बड़ा सैन्य हमला
डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला पर बड़ा सैन्य हमला किया और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो व उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को गिरफ्तार कर लिया। ट्रंप के अनुसार, यह ऑपरेशन रात में किया गया, जिसमें वेनेजुएला की सैन्य क्षमताओं को निष्क्रिय कर दिया गया। उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई देश ऐसा नहीं कर सकता जो अमेरिका ने हासिल किया। मादुरो दंपति को अमेरिका ले जाया जा रहा है, जहां वे ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म के आरोपों में मुकदमा का सामना करेंगे। मुकदमा न्यूयॉर्क या फ्लोरिडा में हो सकता है। ट्रंप ने इसे अमेरिकी सेना की बहादुरी का नतीजा बताया है।

admin

Related Posts

राफेल डील पर हर विवाद खत्म, भारत ने बढ़ाई हवाई ताकत; पाकिस्तान देखता रह गया

बेंगलुरु   भारत ने मित्र देश फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने की दिशा में निर्णायक कदम उठा लिया है. इसके साथ ही अब इस सौदे को लेकर तमाम तरह…

गंगा के मैदान से हिमालय तक बढ़ा Pollution, रिसर्च में 20 फीसदी इजाफे का दावा

नई दिल्ली  एक स्टडी में पाया गया है कि केवल एक दशक में PM प्रदूषण 20 फीसदी ये ज्यादा बढ़ गया है। इसमें बिहार और पश्चिम बंगाल सबसे ज्यादा प्रभावित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 1 views
RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव