बिलासपुर में पहली कक्षा के बच्चे को कुत्ते ने नोचा, बचाने दौड़ी टीचर पर भी किया हमला

बिलासपुर.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आवारा कुत्ता स्कूल में घुस आया। पहली कक्षा के छात्र को काट दिया। बच्चे को नोंचते देखकर महिला टीचर बचाने दौड़ी, तो कुत्ते ने टीचर पर भी हमला कर दिया। बच्चे की आंख के पास चोट आई है। घटना सरकंडा क्षेत्र के खमतराई में पीएम श्री स्कूल की है.

जानकारी के मुताबिक हेडमास्टर ने अन्य लोगों की मदद से छात्र और शिक्षिका को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया है। बताया जा रहा है कि पागल कुत्ता अब तक 13 लोगों को काट चुका है। इस घटना से स्कूली बच्चों के पेरेंट्स दहशत में हैं। बच्चे के चेहरे में चोट के गंभीर निशान मिले हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, शुक्रवार सुबह (2 जनवरी) को खमतराई के पीएम श्री प्राइमरी स्कूल के स्कूल परिसर में रोजाना की तरह सुबह की प्रार्थना हो रही थी। प्रार्थना के बाद स्कूली बच्चे अपनी-अपनी क्लास में जाने लगे। इसी दौरान एक कुत्ता स्कूल परिसर में घुस आया। कुत्ते ने पहली क्लास के सावन लस्कर का पीछा किया और उसे काट लिया। इससे सावन घायल हो गया। बच्चा जमीन पर गिर गया। बच्चे पर हमला करते देख महिला टीचर सीता कश्यप बचाने के लिए दौड़ी। इस दौरान कुत्ते ने टीचर को भी काट लिया। इससे महिला टीचर सीता कश्यप भी जख्मी हो गईं।

महिला टीचर को बनाया शिकार, अब तक 13 पर हमला
स्कूली छात्र और एक महिला टीचर को कुत्ते के काटने के बाद अफरा-तफरी मच गई। हेडमास्टर और दूसरे टीचर्स ने मिलकर कुत्ते को स्कूल से बाहर भगाया। कुत्ते को दोबारा स्कूल में आने से रोकने के लिए टीचर शालिनी तिवारी गेट बंद करने गईं, तभी कुत्ते ने उन पर भी हमला किया और उन्हें भी काट लिया। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। कुत्ते को भगाने में कामयाब रहे। घायल छात्र और दोनों टीचर्स को SIMS अस्पताल में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। बताया जा रहा है कि यह आवारा कुत्ता इलाके में आतंक मचा रहा है। पहले ही 13 लोगों को काट चुका है।

हेडमास्टर ने जोन कमिश्नर को लिखा पत्र
स्कूल के हेडमास्टर सरोज यादव ने डीईओ, बीईओ के साथ ही नगर निगम के जोन कमिश्नर को पत्र लिखकर कुत्ते के आतंक की जानकारी दी है। उन्होंने स्थानीय लोगों के माध्यम से नगर निगम के अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर कुत्ते को रेस्क्यू करने के लिए भी कहा। बताया जा रहा है कि डीईओ, बीईओ के साथ ही नगर निगम के जोन कमिश्नर को पत्र लिखने के बाद भी पागल कुत्ते को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। इसकी वजह से स्कूल के बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। अभी तक इस कुत्ते को नहीं पकड़ा गया है।

रिटायर्ड हेडमास्टर के बेटे और गाय पर किया हमला
स्कूल में छात्र और महिला टीचर को काटने के बाद कुत्ता सिद्धि विहार कॉलोनी की तरफ भाग गया। जहां उसने रिटायर्ड हेडमास्टर हरनाम सिंह के बेटे को दौड़ाकर काट लिया। इसके साथ ही एक गाय पर भी हमला कर दिया। इससे गाय घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर नगर निगम का काउ कैचर मौके पर पहुंचा, लेकिन कुत्ते को पकड़ा नहीं जा सका। शहर में पागल और आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। आवारा कुत्तों की संख्या 7 हजार से अधिक है। पिछले तीन महीने में डॉग बाइट के 1625 मामले सामने आए हैं, जिनका सिम्स में उपचार कराया गया है।

इस दौरान 7300 से अधिक एंटी रेबीज वैक्सीन की डोज दी गई है। पिछले साल जनवरी में सबसे अधिक 705 मामले दर्ज किए गए। फरवरी में 549 और मार्च में भी 549 केस सामने आए। स्थिति यह है कि औसतन रोजाना 18 लोग डॉग बाइट के शिकार हो रहे हैं।

admin

Related Posts

गर्मी से मिलेगी राहत: मौसम विभाग ने हल्की बारिश और बिजली गिरने की जताई संभावना

रायपुर. अगर आप भी संडे को कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर पूरी पढ़ लें. छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव के आसार है. धूप की तेज…

सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी: CM सैनी का निर्देश, सड़क से 3 फीट दूरी पर लगेंगे बिजली के खंभे

चंडीगढ़. हरियाणा में आए दिन होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए सरकार ने अब बिजली के बुनियादी ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री नायब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान