अब आर्थिक बाधा नहीं बनेगी रुकावट, एक्सीलेंस स्कॉलरशिप से करें प्रोफेशनल कोर्स

बारहवीं के बाद ग्रेजुएशन या फिर ग्रेजुएशन डिग्री के बाद जो विद्यार्थी रैगुलर डिग्री प्रोग्राम की बजाए लीक से हटकर कुछ अलग करना चाहते हैं जैसे बिज़नेस इंजीनियरिंग, आईटी और वाइन इंडस्ट्री मैनेजमेंट में प्रोफेशनल मास्टर्स, मैनेजमेंट और एंटरप्रन्योर्शिप, इंटरनेशनल लग्ज़री मैनेजमैंट जैसे विषयों के साथ पोस्टग्रेजुएशन डिग्री करने के इच्छुक हैं वे विद्यार्थी “फ्रेंच अकेडमिक कोऑपरेशन एंड एक्सीलेंस (एफएसीई) स्कॉलरशिप 2019”, फ्रांस के लिए आवेदन कर सकते हैं। फ्रैंच अकेडेमी से इन उल्लेखित डिग्री प्रोग्राम करने के इच्छुक भारतीय विद्यार्थी इस फ्रैंच एकेडमिक कोऑपरेशन एंड एक्सीलेंस स्कॉलरशिप में आवेदन कर सकते हैं।
 
मानदंड

अंग्रेजी या किसी अन्य यूरोपियन भाषा में हों दक्ष
इस स्कॉलरशिप के तहत किसी भी ग्रेजुएशन या मास्टर्स डिग्री प्रोग्राम के लिए विद्यार्थी का अंग्रेजी, फ्रैंच या फिर किसी अन्य यूरोपियन भाषा में पारंगत होना जरूरी है और विद्यार्थी को किसी एक भाषा में दक्ष होने का प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

बेहतर हो अंक प्रतिशत
केवल भारतीय विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत ग्रेजुएशन डिग्री प्रोग्राम में आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स ने न केवल 12वीं में बल्कि 10वीं कक्षा के अंक भी महत्वपूर्ण होंगे। दोनों ही कक्षाओं में छात्र ने कम से कम 60 फीसदी अंक या फिर इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों। वहीं यदि विद्यार्थी मास्टर्स डिग्री प्रोग्राम के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अंक प्रतिशत का यही मानदंड ग्रेजुएशन डिग्री प्रोग्राम की अंक सूची पर भी लागू होगा।

लाभ/ईनाम
उल्लेखित किसी भी डिग्री प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी कोर्स की ट्यूशन फीस में अधिकतम 5000 यूरो तक की छूट प्राप्त होगी।
 
अन्य जानकारी
इस स्कॉलरशिप के लिए विद्यार्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
 
-10वीं व 12वीं का सर्टिफिकेट
-ग्रेजुएशन डिग्री सर्टिफिकेट व मार्कशीट
-वर्क एक्सपीरियंस लेटर यदि कोई हो तो
-लैंग्वेज सर्टिफिकेट
-स्टेटमेंट ऑफ पर्पस
-आधार कार्ड
-पासपोर्ट
 
अंतिम तिथि
28 फरवरी, 2019 तक आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन कैसे करें
इच्छुक विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

 

admin

Related Posts

सीबीएसई कक्षा 12 इतिहास की परीक्षा संपन्न छात्रों ने पेपर को बताया संतुलित और स्टूडेंट फ्रेंडली

दिल्ली सीबीएसई की ओर से आयोजित कक्षा 12 की इतिहास परीक्षा आज 30 मार्च को सफलतापूर्वक खत्म हो गई। परीक्षा के बाद छात्रों के चेहरों पर राहत साफ नजर आई।…

एम्स में जूनियर रेजिडेंट पदों पर सीधी भर्ती, बिना परीक्षा के मिल सकता है नौकरी का मौका

रायपुर  देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, अखिल भारतीय आयुर्वेविज्ञान संस्थान (एम्स), में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। ऑल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन