रायपुर में दो अलग-अलग हादसे, एक युवक की मौत और दूसरा घायल

रायपुर.

राजधानी में नए साल के पहले ही दिन सड़क हादसों ने खुशियों को मातम में बदल दिया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो हादसों में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। एक मामले में परिजनों ने थाने पहुंचकर घेराव करते हुए मुआवजे और एफआईआर की मांग की।

पहला हादसा रायपुर–धमतरी रोड पर हुआ
पहला हादसा रायपुर–धमतरी रोड पर अभनपुर स्थित इंडियन ढाबा के पास हुआ। नए साल का जश्न मनाकर धमतरी लौट रहे दो दोस्त बाइक से जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे कार्तिक मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त दीपांशु शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसा राखी थाना क्षेत्र का है।

घरवालों को लौटने की सूचना दी थी
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया गया कि हादसे से कुछ देर पहले दोनों दोस्तों ने स्नैपशॉट के जरिए घरवालों को लौटने की सूचना दी थी। दोनों का आखिरी वीडियो भी सामने आया है।

दूसरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का
दूसरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है, जहां दोपहिया सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन शिकायत लेकर थाने पहुंचे और ट्रक चालक व मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने थाने का घेराव करते हुए ट्रक मालिक पर एफआईआर दर्ज करने और मुआवजा देने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

admin

Related Posts

अक्षय तृतीया से पहले बाल विवाह पर सख्ती, डॉ. वर्णिका शर्मा के सख्त निर्देश

रायपुर.  छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा दिनांक 10-04-2026 को आगामी 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया पर्व के परिप्रेक्ष्य में ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों एवं जिलों में बाल…

खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक : अरुण साव

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव आज रायपुर के जोरा स्थित इंटरनेशनल टेनिस स्टेडियम में आयोजित गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट-2026 के समापन समारोह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें