ड्रोन हमले से दहला रूस! पुतिन के आवास को निशाना बनाए जाने का वीडियो जारी

मास्को 
कीव के 91 ड्रोन हमलों का कथित सबूत रूस ने बुधवार को पेश किया है। फुटेज जारी कर रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति वोलोदिमीर पुतिन के आवास पर एक साथ कई दिशाओं से हमले का प्रयास किया था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ब्रायन्स्क, स्मोलेंस्क और नोवगोरोड क्षेत्रों में 91 ड्रोन मार गिराए गए। यह हमला लक्षित, सुनियोजित और चरणबद्ध तरीके से किया गया था। हालांकि इससे आवास को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी फुटेज में बर्फ में पड़े काले ड्रोन का मलबा, उनके लकड़ी के हिस्से और लाल तारों को देखा जा सकता है। दावा किया गया है कि इसमें 6 किलोग्राम विस्फोटक लदा हुआ था।
रूस ने दावा किया था कि 28-29 दिसंबर की मध्य रात्रि को कीव ने राष्ट्रपति के राजकीय आवास पर 91 ड्रोन भेजे थे, जिसे रूस ने मार गिराया था। विदेश मंत्री लावरोव ने पुष्टि करते हुए एक संदेश जारी किया था। उन्होंने कहा था कि नोवगोरोड क्षेत्र में राष्ट्रपति के राजकीय आवास पर हमला करने के लिए भेजे गए सभी 91 लंबी दूरी के ड्रोन को एयर डिफेंस ने मार गिराया।
विदेश मंत्री लावरोव ने यह भी कहा था कि संघर्ष को सुलझाने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत के दौरान इस हमले के बावजूद मॉस्को वार्ता से पीछे नहीं हटेगा।
हालांकि रूसी राष्ट्रपति आवास पर किसी भी तरह के हमले की कोशिश को यूक्रेन ने सिरे से खारिज किया था। दुनिया के कई देशों ने राष्ट्रपति आवास को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा की थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हमले की खबरों पर चिंता जताते हुए शांति की अपील की थी।
उन्होंने एक्स पर लिखा, 'रूस के राष्ट्रपति के आवास को निशाना बनाए जाने की रिपोर्ट से बेहद चिंतित हूं। चल रहे डिप्लोमेटिक प्रयास युद्ध को समाप्त करने और शांति हासिल करने की दिशा में सबसे व्यवहार्य मार्ग प्रदान करते हैं। हम सभी संबंधित पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे इन प्रयासों पर ध्यान केंद्रित रखें और ऐसे किसी भी कार्य से बचें जो इन्हें कमजोर कर सकता है।' वहीं बीजिंग ने भी दोनों पक्षों से 'तनाव बढ़ाने से बचने' की अपील की थी।

admin

Related Posts

पीएम मोदी ने कहा – युद्ध के समय अफवाहों से बचें, एकजुट होकर सामना करें कठिनाइयों का

नई दिल्ली मिडिल ईस्ट संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में देशवासियों को एकजुट रहने और अफवाहों से बचने की सख्त सलाह दी।…

किम जोंग ने परीक्षण किया नए सुपर पावर मिसाइल इंजन का, अब अमेरिका भी रहेगा जद में

फियोंगयांग उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन ने एक बार फिर दुनिया, खासकर अमेरिका की धड़कनें बढ़ा दी हैं. सरकारी मीडिया (KCNA) के अनुसार, रविवार को उत्तर कोरिया ने एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए