पुत्रदा एकादशी पर इन चीजों से रखें दूरी, दान करने से घर में आ सकता है अशांति का संकट

सनातन धर्म में एकादशी की तिथि बहुत विशेष मानी गई है. ये तिथि जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित है. एकादशी पर भगवान विष्णु का विशेष पूजन और व्रत करने का विधान है. हर माह में दो एकादशी व्रत पड़ते हैं. एक कृष्ण और दूसरा व्रत शुक्ल पक्ष की एकादशी को पड़ता है. पौष मास की शुक्ल पक्ष में पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत पड़ता है.

इसके नाम से साफ है कि ये व्रत संतान के जीवन में खुशहाली और प्रगति के लिए रखा जाता है. पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है. घर में धन और वैभव बना रहता है. हालांकि शास्त्रों के अनुसार, इस शुभ तिथि पर कुछ चीजों का दान करना वर्जित माना गया है. मान्यता है कि पौष पुत्रदा एकादशी पर इन चीजों का दान करने से घर की सुख-शांति चली जाती है.

कल है पौष पुत्रदा एकादशी

द्रिक पंचांग के अनुसार, पौष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत कल 30 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर हो रही है. इस एकादशी तिथि का समापन 31 दिसंबर को सुबह 05 बजे होगा. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, पौष पुत्रदा एकादशी व्रत इस साल 30 दिसंबर यानी कल रखा जाएगा.

पौष पुत्रदा एकादशी पर न करें इन चीजों का दान

    पोष पुत्रदा एकादशी पर तेल का दान न करें. इस दिन तेल का दान शुभ नहीं माना गया है. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन तेल का दान करने से संतान के जीवन में दुख और आर्थिक समस्याएं बढ़ती हैं.
    इस दिन तिल का दान अशुभ माना जाता है. तिल का संबंध पितृ कर्म से बताया जाता है, इसलिए पोष पुत्रदा एकादशी पर तिल का दान करने से व्रत का फल कम हो जाता है.
    हिंदू धर्म शास्त्रों में एकादशी के दिन चावल का दान या सेवन वर्जित माना गया है. ऐसा करने से व्रत में बाधा आती है.
    पौष पुत्रदा एकादशी पर नमक का दान न करें. इस दिन इसका सेवन भी न करें. ऐसा करने से जीवन में अनावश्यक समस्याएं आती हैं.
    जूते, बेल्ट या अन्य चमड़े की चीजों का दान इस दिन न करें. ऐसा करने से नकारात्मक उर्जा बढ़ती है.
    काले कपड़े या कंबल का दान एकादशी पर न करें.

 

admin

Related Posts

26 मई का दैनिक राशिफल: किन राशियों को होगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

मेष पिछले कुछ समय से आप जिस प्रोजेक्ट के लिए दिन-रात एक कर रहे थे, उसका क्रेडिट आखिरकार आपको मिलने वाला है। कानूनी या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का फैसला…

सोमवार राशिफल 25 मई: कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा दिन

आज 25 मई  दिन सोमवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव