रायपुर: मिशन गोद अभियान ने कुपोषण मुक्ति में सफलता प्राप्त की, 20% बच्चों को मिला लाभ

रायपुर : कुपोषण मुक्ति की दिशा में सफल रहा मिशन गोद अभियान : जनभागीदारी से जिले में 20 प्रतिशत बच्चों को मिली कुपोषण से मुक्ति

रायपुर

बालोद जिला प्रशासन द्वारा गंभीर कुपोषित बच्चों को पौष्टिक भोजन समुचित उपलब्धता एवं उनके उचित देखभाल सुनिश्चित कर उन्हें सामान्य श्रेणी में लाने हेतु शुरू की गई मिशन गोद अभियान बालोद के परिणामों ने सभी को चौंका दिया। बालोद जिले के गंभीर कुपोषित बच्चों में से 20.80 प्रतिशत बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिला दी गई है। यह अभियान जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं कारगर अभियान सिद्ध हुआ है।

जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान के अंतर्गत जिले के अति गंभीर कुपोषित बच्चों को समुचित पौष्टिक आहार एवं देखरेख के लिए समुचित राशि एवं अन्य जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, समाजसेवी संगठनों तथा समाज के सभी वर्गों के लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि मिशन गोद के अंतर्गत क्षेत्रीय सांसद, जिले के तीनों विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित जिले के सभी गणमान्य जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा जिला प्रशासन के सभी आला अधिकारियों के अलावा जिले के सभी अधिकारियों को इन बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी दी थी।

अतिरिक्त आहार राशि के लिए 4.48 लाख रूपये से अधिक हुए जमा

बालोद जिले में 10 सितंबर से 10 दिसंबर तक जारी इस अभियान के अंतर्गत गोद लेने वाले सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन एवं अन्य जरूरी खाद्य सामग्रियों की उपलब्धता के लिए न्यूनतम 500 रूपये की राशि जमा की। जिसके फलस्वरूप कुपोषित बच्चों के लिए अतिरिक्त आहार राशि के लिए 04 लाख 48 हजार रूपये से अधिक की राशि प्राप्त हो चूका है। 

जनप्रतिनिधियों ने 300 बच्चों को लिया गोद

उल्लेखनीय है कि 10 सितंबर से 10 दिसंबर तक जिले में 03 माह की समयावधि के लिए लागू इस अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों द्वारा कुल 300 गंभीर कुपोषित बच्चों को गोद लिया गया था। जिसमें से 53 बच्चे सामान्य श्रेणी में आ गए हैं। इसी तरह जिला प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा कुल 184 बच्चों को गोद लिया गया है। इसमें से वर्तमान में 51 बच्चे सामान्य श्रेणी में आ गए हैं। इसके अलावा जन सामान्य के द्वारा 180 बच्चों को गोद लिया गया हैै। जिसमें 36 बच्चे सामान्य श्रेणी में आ गए हैं। जिले में इन बच्चों की समुचित देखभाल एवं इनके लिए समुचित पौष्टिक आहार की व्यवस्था के फलस्वरूप बालोद जिले में गंभीर कुपोषित बच्चों की संख्या में आशातीत कमी आई है। 

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बालोद जिले में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत मिले उल्लेखनीय सफलता की सराहना करते हुए इस अभियान को जिले के नवनिहालों को कुपोषण से मुक्ति प्रदान करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान बताया है। इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित समाजसेवियों एवं समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की ओर सभी का आभार जताया।

admin

Related Posts

माणीकरण मामलों की समीक्षा, मुख्य सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में अहम बैठक

रायपुर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में आज उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आदिम जाति अनुसंधान एक प्रशिक्षण…

बच्चों की मुस्कान बनी पहचान, ई-रिक्शा चलाकर आत्मनिर्भर बनीं गीता दीदी

रायपुर ई-रिक्शा से बच्चों को विद्यालय पहुंचाकर स्वावलंबन की मिसाल बनीं गीता दीदी कभी घरेलू कार्यों तक सीमित रहने वाली ग्रामीण महिलाएं अब स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल

विनीसियस के दम पर रियल मैड्रिड अंतिम-16 में, बेनफिका को दी करारी शिकस्त

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
विनीसियस के दम पर रियल मैड्रिड अंतिम-16 में, बेनफिका को दी करारी शिकस्त

Paris Saint-Germain ने दिखाई ताकत, AS Monaco को हराकर अंतिम-16 का टिकट पक्का

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
Paris Saint-Germain ने दिखाई ताकत, AS Monaco को हराकर अंतिम-16 का टिकट पक्का