शेफाली वर्मा और रेणुका सिंह की चमक, भारत ने श्रीलंका को हराकर टी20 सीरीज जीती

तिरुवनंतपुरम
भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला शुक्रवार (26 दिसंबर) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ. इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका पर 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की.

इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली. मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने भारत को जीत के लिए 113 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 13.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया.

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा था. फिर उसने दूसरे मैच में भी सात विकेट से जीत हासिल की थी. अब भारतीय टीम ने सीरीज भी कब्जा ली है. सीरीज का चौथा मुकाबला 28 दिसंबर को इसी मैदान पर खेला जाना है.

शेफाली ने खेली तूफानी पारी
भारतीय टीम के लिए चेज में सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 42 बॉल पर नाबाद 79 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर के बल्ले से भी नाबाद 21 रन निकले. स्मृति मंधाना (1 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (9 रन) ने बल्ले से निराश किया. ये दोनों बल्लेबाज श्रीलंकाई स्पिनर कविशा दिलहारी का शिकार बनी.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने सात विकेट पर 112 रन बनाए. इमेशा दुलानी ने चार चौके की मदद से सबसे ज्यादा 32 बॉल पर 27 रनों का योगदान दिया. हसिनी परेरा (25 रन), कविशा दिलहारी (20 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज कौशानी नुथ्यांगना (नाबाद 19 रन) भी दोहरे अंकों तक पहुंचने में सफल रहीं. भारत की ओर से तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने चार विकेट झटके. जबकि स्पिनर दीप्ति शर्मा ने तीन सफलताएं हासिल कीं.

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में दो बदलाव हुए. तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को मौका मिला. वहीं स्नेह राणा और अरुंधति रेड्डी को रेस्ट दिया गया. दूसरी ओर श्रीलंकाई टीम में तीन बदलाव किए गए.

तीसरे टी20I में भारतीय महिला टीम की प्लेइंग 11:  स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी.

तीसरे टी20I में श्रीलंकाई महिला टीम की प्लेइंग 11:  चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, इमेशा दुलानी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मालशा शेहानी, इनोका रणवीरा, मल्की मदारा और निमशा मदुशानी.

admin

Related Posts

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

 नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी को तय कार्यक्रम के अनुसार खेला जाएगा. पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को…

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बॉयकॉट करने की बात की गई थी, उसी पर अब पाकिस्तान क्रिकेट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी