GST की दबिश से हड़कंप: रामपुर बाघेलान के सर्राफा कारोबारी पर दूसरे दिन भी कार्रवाई

सतना
मुख्य बाजार स्थित प्रसिद्ध श्री विदुर सर्राफा शो-रूम एवं सुखनंदन सराफा में शुक्रवार दोपहर राज्य जीएसटी विभाग की वृत्त-1 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। करीब 3 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में सतना से पहुंची 22 सदस्यीय जीएसटी टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों के दस्तावेजों और स्टॉक की गहन जांच शुरू की, जो देर रात तक जारी रही। जीएसटी की इस कार्रवाई से स्थानीय सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया है। बाजार के अन्य व्यापारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

जानकारी के अनुसार यह पूरी कार्रवाई उपायुक्त उमेश तिवारी के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त मनोरम तिवारी के मार्गदर्शन में की जा रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक छापे के दौरान व्यापारियों से आवश्यक कर दस्तावेज, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और ट्रेडिंग एकाउंट प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन फिलहाल व्यापारी द्वारा ट्रेडिंग एकाउंट उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके बाद टीम ने शो-रूम में उपलब्ध सोना-चांदी व अन्य आभूषणों का भौतिक सत्यापन शुरू किया।
 
टीम ने स्टॉक रजिस्टर, बिल-बुक, टैक्स इनवॉइस, जीएसटी रिटर्न और अन्य संबंधित कागजात की भी बारीकी से जांच की। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कुछ विसंगतियों की आशंका के चलते कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया है। इसी कारण देर रात तक टीम शो-रूम में मौजूद रही और हर पहलू की पड़ताल की गई।

जीएसटी विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई अभी समाप्त नहीं हुई है। शनिवार को दूसरे दिन भी जांच जारी रहेगी, जिसमें बचे हुए दस्तावेजों की समीक्षा और स्टॉक मिलान का कार्य किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कर चोरी या नियमों के उल्लंघन का मामला बनता है या नहीं।

admin

Related Posts

प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

किसी प्रकार की कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि भारत में कच्चे…

राज्यमंत्री पटेल ने गायत्री शक्ति पीठ में गौशाला का किया निरीक्षण, गौमाता की हुई पूजा

बेल पत्र का लगाया पौधा भोपाल पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने गायत्री शक्तिपीठ भोपाल परिसर में गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन