नागौर पुलिस की बड़ी सफलता, नशे के सौदागरों से 21 लाख की स्मैक बरामद

नागौर

नागौर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में मेड़ता थाना पुलिस ने 21 लाख रुपए कीमत के 101.12 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक वेन्यू कार भी पुलिस ने जब्त की। नागौर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए गए ऑपरेशन नीलकंठ के तहत मोहम्मद आबिद (32) पुत्र मोहम्मद सुलेमान निवासी तारकिशन जी की दरगाह और जयसिंह उर्फ राजेंद्र सिंह (31) पुत्र कल्याण सिंह निवासी जैन मंदिर रेलवे स्टेशन को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी मोहम्मद आबिद नागौर कोतवाली थाना का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है और पहले कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मेड़ता रोड थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया है।

मेड़ता रोड थाना अधिकारी सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि पुलिस रात्रि गस्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर रेण कस्बे क्षेत्र में नाकाबंदी कर एक वेन्यू कार (RJ 21 CD 0253) को रोका। तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों के पास 101.12 ग्राम स्मैक मिली, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग 21 लाख रुपए बताई जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि ऑपरेशन नीलकंठ का उद्देश्य जिले को मादक पदार्थों के जहर से मुक्त करना है। इस कार्रवाई से नशे के कारोबार पर बड़ा असर पड़ेगा। पुलिस अब आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई चेन का पता लगाएगी, ताकि बड़े तस्करों तक पहुंच सुनिश्चित की जा सके। यह कार्रवाई जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की सतत मुहिम और युवा पीढ़ी को सुरक्षित रखने के प्रयासों का उदाहरण है।

 

admin

Related Posts

जयपुर में छेड़छाड़ पर सख्ती, स्कूल-कॉलेज में चला आत्मरक्षा और हेल्पलाइन अभियान

जयपुर  राजस्थान की राजधानी जयपुर में महिलाओं के साथ बढ़ती छेड़छाड़ और छींटाकशी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. कालिका पेट्रोलिंग यूनिट…

जयपुर ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, AI सेंटर से रोड सेफ्टी और निगरानी होगी मजबूत

जयपुर जयपुर में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर बनाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। इससे शहर में रोड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

यशस्वी और वैभव की जोड़ी का धमाका, सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
यशस्वी और वैभव की जोड़ी का धमाका, सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कड़ी चुनौती

राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 2 views
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 2 views
आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत