राजस्थान में कानून-व्यवस्था की बड़ी चुनौती, मस्जिद विवाद में पुलिस पर हमला, कई जवान घायल

जयपुर 
जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में शुक्रवार तड़के सांप्रदायिक तनाव और पुलिस पर हमले की खबर सामने आई है। बस स्टैंड के पास स्थित एक मस्जिद की रेलिंग लगाने के विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि उपद्रवियों ने पुलिस जाब्ते पर जमकर पथराव किया। इस हिंसक झड़प में 6 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
 
विवाद की जड़ मस्जिद के बाहर सड़क किनारे लगे पत्थरों को हटाने से जुड़ी है। प्रशासन के साथ हुई वार्ता में समुदाय के लोगों ने खुद पत्थर हटाने का आश्वासन दिया था। लेकिन शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे, पत्थर हटाने के बाद वहां लोहे की रेलिंग लगाकर बाउंड्री बनाने का काम शुरू कर दिया गया। जब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इस निर्माण को रोकने की कोशिश की, तो भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर हमला कर दिया।

अचानक हुए पथराव में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका नहीं मिला। घायल 6 जवानों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जयपुर से एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. राजीव पचार और डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद भारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। चौमूं, हरमाड़ा, विश्वकर्मा और दौलतपुरा थानों की पुलिस तैनात है। उपद्रवियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

admin

Related Posts

रेप और धमकी के मामले में केस दर्ज, युवती ने दिल्ली पुलिस को ई-मेल के जरिए शिकायत भेजी

जयपुर  महामंडलेश्वर और कथावाचक उत्तम स्वामी पर राजस्थान निवासी एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने ई-मेल के माध्यम से दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें आरोप…

जयपुर तैयार, 28 फरवरी को होगा महामूर्ख सम्मेलन, ठहाकों से गूंजेगा पूरा शहर

जयपुर.  फरवरी की हल्की ठंडक के बीच 28 तारीख को मानसरोवर का दीप स्मृति ऑडिटोरियम कुछ अलग ही रंग में नजर आएगा। यहां न कोई गंभीर भाषण होगा, न सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे का झटका, वर्ल्ड कप में दूसरी बार आया अप्रत्याशित उलटफेर

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे का झटका, वर्ल्ड कप में दूसरी बार आया अप्रत्याशित उलटफेर

कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख

ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर