तुलसी पूजन दिवस की शाम क्यों है खास? जानिए ये उपाय और उनके चमत्कारी फायदे

देश भर में आज ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में क्रिसमस का पर्व मनाया जा रहा है. हालांकि, हिंदू धर्म में 25 दिसंबर के दिन को तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस पर्व को मनाने की शुरुआत साल 2014 से हुई थी. ऐसे में आज क्रिसमस के साथ-साथ तुलसी पूजन दिवस भी मनाया जा रहा है. मान्यता है कि तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी वास करती हैं.

तुलसी का पूजन करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. साथ ही घर-परिवार में खुशियों का वास होता है. नकारात्मकता दूर रहती है. पूजा-पाठ के अलावा तुलसी पूजन दिवस पर शाम के समय कुछ उपाय भी किए जाते हैं. आज हम शास्त्रों में बताए गए इन्हीं प्रभावशाली उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको तुलसी पूजन दिवस के दिन करने से कई परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है.

तुलसी पूजन दिवस पर शाम को करें ये उपाय

    आज तुलसी पूजन दिवस की शाम तुलसी माता की पूजा करें. उनके पास घी का एक दीपक जलाएं. फिर दाहिने हाथ की ओर से पौधे की तीन बार परिक्रमा करें. इस दौरान तुलसी त्वं नमोस्तुते मंत्र का जाप करें. इस उपाय को करने से देवी तुलसी के साथ-साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की भी विशेष कृपा मिलती है.
    आज शाम में देवी तुलसी की पूजा के साथ ही गरीबों को अन्न, श्रृंगार का समान, धन या गर्म कपड़ों का दान करें. ऐसा करने से पापों का नाश होता है. साथ ही काम में आ रहीं बाधाएं खत्म होती हैं. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो जाते हैं.
    तुलसी पूजन दिवस के शुभ दिन गौ सेवा करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, गाय के विभिन्न अंगों में देवी-देवता वास करते हैं. सच्चे मन से गौ माता की सेवा करने पर भगवान प्रसन्न होते हैं. साथ ही पापों से मुक्ति मिलती है. इसलिए तुलसी पूजन दिवस पर गौ माता को गुड़ और रोटी दें.

 

admin

Related Posts

22 मई Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, कुछ को मिल सकता है बड़ा संकेत

मेष राशि- मेष राशि वालों को आज कामकाज में खास सावधानी बरतने की जरूरत है। धन का निवेश बहुत सोच-समझकर करें। शाम को दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते…

चार युगों की अवधारणा: कितनी लंबी है कलयुग की वास्तविक अवधि?

हिंदू धर्म में समय को चार युगों जैसे सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर और कलयुग, में बांटा गया है, जिन्हें मिलाकर एक महायुग बनता है. इनमें कलयुग को सबसे अंतिम और नैतिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up