Holiday Alert 2026: शनिवार-रविवार को आएंगे बड़े त्योहार, कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

 नई दिल्ली
नया साल 2026 आने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं. पुराना साल खत्म होते ही सारी छुट्टियां खत्म हो जाएंगी और नए कैलेंडर में फिर से नई छुट्टियां और फेस्टिवल अपडेट हो जाएंगे. अब ऐसे में सबसे पहले ये देखना होता है कि वीकेंड यानी शनिवार और रविवार की छुट्टी के दिन नए साल में कौन-कौन से पर्व त्योहार पड़ रहे हैं. क्योंकि वीकेंड से एक दिन आगे या पीछे त्योहार होने से जहां छुट्टियां बढ़ जाती हैं. वहीं अगर साप्ताहिक अवकाश के दिन फेस्टिव हॉलिडे पड़ जाए तो मजा किरकिरा हो जाता है. 

अगले साल 2026 में कई ऐसे त्योहार हैं, जो शनिवार और रविवार को मनाए जाएंगे. ऐसे में इनकी अलग से छुट्टी मिलने वाली नहीं है. ये हमारे साप्ताहिक अवकाश में ही समायोजित हो जाएंगे. अगले साल 8 ऐसे फेस्टिवल हैं जो शनिवार और रविवार के दिन आएंगे. 
  
पहले महीने शनिवार-रविवार को नहीं है कोई फेस्टिवल
2026 में पहले महीने यानी जनवरी में कोई त्योहार या राष्ट्रीय पर्व शनिवार या रविवार को नहीं है. फरवरी में दो-दो हॉलिडे रविवार को आ रहे हैं. महीने के पहले ही दिन यानी 1 फरवरी रविवार को रविदास जयंती है. वहीं 15 फरवरी (रविवार) को महाशिवरात्रि है.

ये है लिस्ट

1 फरवरी (रविवार ) – रविदास जयंती
15 फरवरी (रविवार)- महाशिवरात्रि
21 मार्च (शनिवार) को ईद (चांद नजर आने पर निर्भर करेगा)
5 अप्रैल (रविवार) – इस्टर डे
15 अगस्त (शनिवार) – स्वतंत्रता दिवस
17-20 अक्टूबर – दुर्गा पूजा इसमें रविवार और शनिवार 
8 नवंबर (रविवार) दिवाली
15 नवंबर (रविवार) छठ पूजा

मार्च में भी एक त्योहार ऐसा है जो शनिवार या रविवार को हो सकता है. 21 मार्च को शनिवार है और भारत में इस दिन ईद मनाए जाने की संभावना है. वैसे यह पूरी तरह से चांद के दिखाई देने पर निर्भर करता है.  इसी तरह 5 अप्रैल को रविवार के दिन इस्टर डे की छुट्टी रहेगी. 

दिवाली और छठ भी रविवार को
अगले साल 2026 में  15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस भी शनिवार के दिन है. इसी तरह अक्टूबर में 17 से 20 अक्टूबर तक चार दिन तक मनाए जाने वाले शारदीय नवरात्र यानी दुर्गापूजा के दौरान भी शनिवार और रविवार की छुट्टी आ जाएगी. इसके अलावा नवंबर में दो बड़े फेस्टिवाल दिवाली और छठ पूजा भी रविवार को ही है.

admin

Related Posts

गैस संकट की आशंका खारिज: केंद्र बोला– CNG और PNG उपभोक्ताओं को मिलती रहेगी निर्बाध सप्लाई

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को निर्बाध सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति जारी है। पेट्रोलियम और…

समझौते के दावे पर ईरान ने दिया करारा जवाब, ट्रंप की कूटनीति पर उठे सवाल

नई दिल्ली एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार दावा कर रहे हैं कि ईरान, अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है। वहीं, ईरान ने अपनी तरफ से इन सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव