बोले मुख्यमंत्री, विपक्षा गाजा के मुद्​दे पर कैंडल मार्च निकालते है पर बांग्लोदश की घटना पर शांत है, यही इनका असली चेहरा

    

लखनऊ,

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में अंतरराष्ट्रीय मुद्​दे पर बोलते हुए विपक्ष को जमकर घेरा। मुख्यमंत्री ने बांग्लादेश में हुई घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बांग्लादेश में एक दलित हिंदू युवक की हत्या हुई है लेकिन विपक्ष चुप्पी साधे हुए है जबकि ग़ाज़ा जैसे मुद्दों पर प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकालने वाले दल, बांग्लादेश या पाकिस्तान में हिंदुओं और सिखों पर अत्याचार पर मौन धारण कर लेते हैं। मुख्यमंत्री ने इसे तुष्टिकरण की राजनीति का परिणाम बताया और कहा कि किसी निर्दोष हिंदू या दलित पर अत्याचार स्वीकार्य नहीं हो सकता।
 
बांग्लोदश में दलित हिंदू नौजवान मारा जाता है और विपक्ष की जुबान सिल जाती है
मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में एक दलित नौजवान की हत्या कर दी गयी, लेकिन विपक्ष के मुंह से एक शब्द नहीं निकला जबकि विपक्ष ग़ाज़ा पट्टी पर आंसू बहाते हैं। उस नौजवान के मरने पर आपकी ज़ुबानें सिल चुकी हैं क्योंकि आप दलित समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते हैं। यह वह सच्चाई है, जो आपकी तुष्टिकरण की नीति को दर्शाती है, जिसके कारण बांग्लादेश बना है। अगर बांग्लादेश और पाकिस्तान नहीं बना होता तो इस तरीक़े से हिंदू नहीं जलाया जाता। अगर कोई जलाता तो फिर उसकी क्या दुर्गति होती, यह वह भी जानता है। यह हमारी सुरक्षा की गारंटी है। बांग्लोदश में हिंदू मारे जा रहे हैं, आप लोग नहीं बोलेंगे जबकि गाजा के मद्​दे पर कैंडल मार्च निकालते हैं। वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदू मारा जाता है तो आपके मुंह बंद हो जाते हैं। आप बोलेंगे नहीं, यही आपकी सच्चाई है। बांग्लादेश की घटना को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित होना चाहिए और यह प्रस्ताव नेता विरोधी दल की तरफ़ से आना चाहिए। इस घटना की हम भर्त्सना करते हैं। हम प्रदेश से बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को यहां से बाहर का रास्ता दिखाएंगे तो उनके समर्थन में आप लोग मत आना क्योंकि उनमें से बहुत सारे लोगों के वोट आपने बनवाए हैं। आपने उनके बहुत सारे लोगों के लिए आधार भी बनवाने का पाप आप लोगों ने किया। इन चीज़ों को ध्यान में रखना। एक-एक चीज़ की स्क्रीनिंग होगी। बहुत प्रभावी कार्रवाई करेंगे। हमारे ही देश में रहकर हमारे लोगों के ख़िलाफ़ अपराध और वहां पर निर्दोष हिंदुओं पर अत्याचार करोगे, निर्दोष सिखों पर अत्याचार करोगे। यह स्वीकार्य नहीं हो सकता है

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री योगी बोले – लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि राजस्व मामलों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि…

एडिशनल पुलिस कमिश्नर बोले- कमिश्नरेट के घेराव की बात गलत, सिर्फ बात करने आए थे कमांडेंट

कानपुर.  कानपुर में शनिवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस में अर्धसैनिक बल आईटीबीपी के जवानों की हलचल के मामले को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। दरअसल,  जवान अपने साथी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी