सड़क विवाद बना डरावना: ‘तुम्हारा इंतजाम कर दिया है’, वसीम खान की धमकी से सहमी युवती

इंदौर
गाड़ी टकराने के बाद एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती को जान से मारने की धमकी दी। उसको कॉल लगाया और कहा कि मेरे पास तुम्हारी तस्वीर है। मैंने तुम्हारा इंतजाम करवा दिया है। पुलिस ने देर रात आरोपित वसीम खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लसूड़िया पुलिस के अनुसार 7 दिसंबर को फरियादी कसक का स्कूटर बाइक से टकरा गया था। उस वक्त उसका भाई स्कूटर चला रहा था। गाड़ी में नुकसान होने पर बाइक (एमपी 09एडब्ल्यू 9207) के चालक ने 10 हजार रुपये दिए और गाड़ी ठीक करवा दी।

कसक का आरोप है इसके बाद अनजान नंबर से कॉल आया और उसने वसीम खान नाम बताया। उसने पहले युवती से जानकारी ली। बाद में कहा मेरे पास तुम्हारी तस्वीर आ गई है। मैं तुम्हारा इंतजाम करवा दूंगा। उसने कहा कि तुम्हें 15 दिन के अंदर घायल करूंगा। मैं तांत्रिक हूं। घटना की हिंदू संगठन को जानकारी लगी तो थाने पहुंचे और वसीम निवासी श्रीनगर कांकड़ के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
 
हिंदू संगठन ने लगाया लव जिहाद का आरोप
मुस्लिम युवक को पकड़ा, मंगलवार रात आजाद नगर थाना क्षेत्र में भी हंगामा हो गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने बगैर कार्रवाई के दोनों को छोड़ दिया। टीआइ लोकेशसिंह भदौरिया ने कहा युवती मर्जी से आई थी। घटना तीन ईमली बस अड्डे की है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बाराबंकी उप्र के सहीम पुत्रल मोहम्मद सलीम को हिंदू युवती के साथ पकड़ा। आरोप लगाया कि वह हिंदू युवती को बहसा फुसला कर ले जा रहा है। हालांकि बाद में युवती ने कहा मैं सहीम के साथ दो साल से रह रही हूं। दोनों काम के सिलसिले में मुंबई जा रहे थे।

admin

Related Posts

धनवाल की याचिका पर जबलपुर उच्च न्यायालय ने नहीं दिया स्थगन

जबलपुर अपेक्स बैंक द्वारा दिनांक  22-3-26 को आदेश क्रमांक मप्रमु/13/केडर/प्रसं/2979 से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित सीधी के निलंबित मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीएस धनवाल द्वारा जबलपुर उच्च न्यायालय में अपने…

जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए हमारे पास पर्याप्त धनराशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश 11.6 प्रतिशत विकास दर से कर रहा प्रगति जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए हमारे पास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश